लौकी सेहत के लिहाज से बेहतरीन फूड मानी जाती है। इसमें मौजूद कई तरह के प्रोटीन, विटामिन्स, कैल्शियम, आयरन और जिंक शरीर को बीमारियों से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। ये पोषक तत्व शरीर की जरूरी आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं। लौकी की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसे आप गर्मियों में ज्यादा इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि लौकी साल भर मार्केट में उपलब्ध होती है। कई लोगों को लौकी पसंद नहीं होता है, खासकर बच्चों को। इसलिए इससे आप कई तरह के डिशेज तैयार कर सकती हैं और इससे बनी कुछ डिशेज से कोई समझ नहीं पाएगा कि ये लौकी की डिश है। इस तरह से जिन्हें लौकी नहीं पसंद है, वो भी इसे बड़े चाव से इससे बनी डिशेज खाएंगे।
लौकी की नॉर्मल सब्जी या आलू-लौकी से बनी सब्जी, ये तो सभी खाए होंगे, लेकिन आज हम आपको लौकी की ऐसी डिशेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खाकर आप अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि ये लौकी की रेसिपी है, तो आइए जानें-
कई लोगों को लौकी पसंद नहीं होती है, लेकिन यकीन मानिए अगर आप लौकी के कोफ्ते बनाएंगे तो बड़े और बच्चे सभी चाव से खाएंगे। इसका टेस्ट बेहद लाजवाब होता है। इसे आप लंच या डिनर किसी में भी बना सकती हैं। आइए जानें बनाने की विधि-
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें-अगर आप वेजिटेरियन हैं और आपको बिरयानी पसंद है तो ट्राई करें ये डिफरेंट रेसिपीज
लौकी का रायता स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी बेहद अच्छा माना जाता है। गर्मियों में आप लौकी का रायता बनाकर खाने का स्वाद बढ़ा सकते हैं। यह आपके सेहत को भी दुरुस्त रखने में मदद करेगा। आइए जानें इसकी रेसिपी-
इसे भी पढ़ें-पराठे से लेकर ड्रिंक्स तक, गर्मियों में सत्तू से बनाएं ये बेहतरीन रेसिपीज
लौकी की बर्फी बनाना बहुत ही आसान है। इसका इस्तेमाल आप डेजर्ट या फिर व्रत में फलाहार के रूप में कर सकती हैं। आइए जानें इसकी रेसिपी-
अगर आपको या आपकी फैमिली को लौकी पसंद नहीं हैं, तो बताए गए इन डिशेज को एक बार जरूर ट्राई करें। यकीन मानिए, इसके टेस्ट से कोई समझ नहीं पाएगा की ये डिशेज लौकी से बनी हुई हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें herzindagi.com से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।