सिर्फ 2 कच्चे आलू से झटपट बनाएं ये चटपटे और क्रिस्पी लच्छा पकोड़ा

मानसून का मौसम अपने साथ ठंडी हवाएं और फुहारें लेकर आता है और इस दौरान न सिर्फ हमें अलग-अलग तरह की क्रेविंग्स होती हैं, बल्कि मन बस यही कहता है कि चटपटा और गरमा गरम कुछ खा लिया जाए। ऐसे में कई बार हमें ये लगता है कि प्याज के लच्छेदार पकोड़े बनाए जाएं, लेकिन बार-बार एक ही तरह के पकोड़े खाने अच्छे नहीं लगते। आलू के पकोड़े कई लोगों को इसलिए नहीं पसंद हैं क्योंकि वो बहुत क्रिस्पी नहीं बनते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें भी लच्छेदार बनाया जा सकता है? आज हम आपको ऐसे ही आलू के लच्छेदार पकोड़े की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो बहुत ही झटपट बन जाएगी।
आलू लच्छा पकोड़ा Recipe Card
इस रेसिपी के लिए आपको आलू के छिलके निकालने की जरूरत नहीं है। आप उनके साथ भी पकोड़ा बना सकते हैं।
Ingredients
- 2 कच्चे आलू (अच्छे से धो लें)
- 4 चम्मच बेसन
- 3 चम्मच चावल का आटा
- 2 हरी मिर्च
- 3 चम्मच धनिया पत्ता कटा हुआ
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर या फिर चिली फ्लेक्स
- नमक स्वादानुसार
- तलने के लिए तेल
Step
- Step 1:
सबसे पहले आलू को ग्रेट करके पानी में डाल दें।
- Step 2:
अब आलू को अच्छे से धो लें क्योंकि इसका स्टार्च निकालना है।
- Step 3:
अब आलू में बाकी सारी सामग्री मिलाएं और उसमें पानी बिल्कुल भी न डालें। हमें ये मिक्सचर आलू के मॉइश्चर से ही बनाना है।
- Step 4:
अब तेल गर्म होने रख दें और ध्यान रहे कि तेल का तापमान बहुत ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए।
- Step 5:
अब आप इन्हें छोटे-छोटे पोर्शन में तल लें।
- Step 6:
इसके बाद आप इन्हें निकाल कर अपनी पसंद की सॉस के साथ सर्व करें। आप चाहें तो इसके साथ हरी मिर्च भी तल सकते हैं जो खाने का स्वाद और बढ़ा देगी।
- Step 7:
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
विधि-
- इस रेसिपी का सबसे अहम स्टेप ये है कि आप आलू का स्टार्च निकाल दें जिससे ये बहुत क्रिस्पी बनेंगे। दरअसल, स्टार्च के कारण ही आलू के पकोड़े क्रिस्पी नहीं बनते हैं।
- आप इसे चाहें तो छिलके के साथ ही ग्रेट कर लें या फिर छिलका निकाल कर इसे ग्रेट करें, लेकिन मोटे वाले ग्रेटर से ही ग्रेट करें क्योंकि पतले ग्रेटर का इस्तेमाल करने पर आलू का टेक्सचर हलवे जैसा हो जाएगा।
- अब आप ग्रेट करने के बाद इन ग्रेट किए हुए आलू को आप अच्छे से दो-तीन पानी से धो लें। आप चाहें तो इसे 5 मिनट पानी में रख सकते हैं।
- इसके बाद आप इसमें पहले बेसन और चावल का आटा मिलाएं। ध्यान रहे कि पानी बिल्कुल भी इसमें न मिलाएं।
- अब आप पकोड़े की बाकी सामग्री इसमें मिलाएं और बस इसे अच्छे से मिक्स कर लें। आपको किसी भी स्टेप में पानी नहीं मिलाना है।
- अब आप इसे छोटे-छोटे पोर्शन में करके तल लें। तेल का तापमान बहुत गर्म नहीं होना चाहिए, ये मीडियम फ्लेम में ही तले जाएंगे। अगर आपने इन्हें बहुत ज्यादा गर्म तेल में तलने की कोशिश की तो ये जलने लगेंगे और साइड से कुरकुरापन नहीं आएगा।
- आप इसे बिना चावल के आटे के भी बना सकते हैं। ये पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है कि इन्हें किस तरह से बनाना है और सर्व करना है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।