Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:04 AM IST

झटपट तैयार करें काजू के नमक पारे, यह रही आसान रेसिपी

आपने यकीनन काजू का सेवन कई तरह से किया होगा, लेकिन क्या कभी काजू नमक पारे को ट्राई किया है? बता दें कि काजू नमक पारे बनाना बहुत ही आसान है, जिन्हें इन स्टेप्स से बनाया जा सकता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-11-02, 11:48 IST
Easy tips to make kaju namak pare

काजू का स्वाद बहुत अच्छा होता है, जिसका इस्तेमाल कई तरह की डिशेज में किया जाता है। कई लोग काजू का सेवन हेल्दी रहने के लिए करते हैं, क्योंकि इसमें विटामिन-बी6 और फोलेट्स अधिक मात्रा में होते हैं। साथ ही, काजू एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेटिव आदि गुणों से भरपूर होते हैं, जिसका सेवन करना काफी फायदेमंद है। 

इसकी वजह से कई बार हम काजू का सेवन बहुत ज्यादा कर लेते हैं और फिर ऐसा होता है कि खाने का मन नहीं करता। ऐसे में काजू के नए-नए व्यंजन बनाकर ट्राई कर सकते हैं। आप काजू के नमक पारे बनाकर चाय के साथ सर्व कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं आप काजू को घर पर बनाकर तैयार कर सकते हैं।

काजू के नमक पारे Recipe Card

इन ट्रिक्स से तैयार करें काजू के नमक पारे।

Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • मैदा- 2 कप
  • काजू पाउडर- 2 चम्मच
  • बेकिंग सोडा- आधा चम्मच
  • अजवाइन- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • तेल- फ्राई करने के लिए

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले काजू का दरदरा पाउडर बना लें और सभी सामग्रियों को तैयार कर लें।

  2. Step 2:

    एक बाउल में काजू, मैदा, नमक, बेकिंग सोडा और सभी चीजें मिलाकर आटा गूंथ लें।  

  3. Step 3:

    इस लोई को थोड़ा-सा मोटा बेलें जैसे नमक पारे बनाते समय आप नॉर्मली बेलती हैं।

  4. Step 4:

    इसके बाद आप काजू के शेप में काट लें और फिर इन्हें सावधानी से अलग कर लें।

  5. Step 5:

    अब इसे मीडियम हाई तेल से तल लें। बस आपके नमक पारे तैयार हैं।

बनाने का तरीका

kaju namkeen recipe in hindi

  • सबसे पहले काजू का दरदरा पाउडर बना लें और सभी सामग्रियों को तैयार कर लें। कुछ लोग इसमें घी का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ तेल का ऐसे में यह आपको डिसाइड करना है। 
  • काजू के बने नमक पारे न सिर्फ लाइट होते हैं, बल्कि हेल्दी भी होते हैं। इसे बनाने के लिए एक बाउल में काजू, मैदा, नमक, बेकिंग सोडा और सभी चीजें मिलाकर आटा गूंथ लें।   

इसे जरूर पढ़ें-  Rava Special: सिर्फ हलवा नहीं बल्कि सूजी से बनाएं ये शानदार स्नैक्स

  • आटा गूंथकर कम से कम 15-20 मिनट के ढक कर रख दें, ताकि ये अच्छे से फूल जाए।
  • अब इसे एक बार फिर से थोड़ा सा गूंथें और फिर रोटी से बड़ी साइज की लोई बना लें।

इसे जरूर पढ़ें-  10 मिनट में तैयार करें बेक्ड मसाला काजू, नोट करें रेसिपी

  • इस लोई को थोड़ा-सा मोटा बेलें जैसे नमक पारे बनाते समय आप नॉर्मली बेलती हैं। इसके बाद आप काजू के शेप में काट लें और फिर इन्हें सावधानी से अलग कर लें।
  • अब इसे मीडियम हाई तेल से तल लें। बस आपके नमक पारे तैयार हैं। आप चाहें तो इसके ऊपर थोड़ा-सा नमक, दरदरा काजू का मसाला, मिर्च और मसाला डालकर खाएं या फिर इसे ऐसे ही खाएं। 

Image Credit- (@Freepik)  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।