लोहे की कढ़ाही में बनाएं जैसलमेरी चना सब्जी, जो हेल्दी और टेस्टी भी लगेगी

जैसलमेरी चना एक राजस्थानी डिश है, जो पूरे देश में फूड लवर्स द्वारा पसंद की जाती है। इसकी सब्जी काफी अच्छी लगाती है। जैसलमेरी चना डिश की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें काफी मात्र में पोषक-तत्व होते हैं जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। लॉकडाउन के चलते अगर घर पर कोई हरी सब्जी नहीं हैं, तो आप इसे बड़े ही आसानी से अपने और परिवार के लिए बना सकते हैं। इसे घर पर कैसे बनाना है इसकी रेसिपी जान लें, क्योंकि इसकी सामग्री और इसे बनाने की सरल विधि मालूम होगा तो आप इसे कभी भी बना सकते हैं।
जैसलमेरी चना Recipe Card
जैसलमेरी चना शरीर के लिए हेल्दी तो होता ही है साथ में यह स्वादिष्ट भी लगता है।
Ingredients
- काला चना-150 ग्राम भिगोया हुआ
- टमाटर-2 पीस
- हल्दी-1 चम्मच
- हींग-1/2 चम्मच
- गरम मसाला-1 चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- तेल- 5 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर-2 चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- कोकोनेट मिल्क- 1 कप
- प्याज-2 बारीक कटा हुआ
- जीरा- 1 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले भिगोए हुए चने को प्रेशर कुकर में डालकर उसे हल्का उबाल लीजिए, उबालने के बाद इसे किसी प्लेट में निकल लीजिए।
- Step 2:
अब लोहे की कढ़ाही में तेल गरम करें और उसमें जीरा और हींग डालें, कुछ सेकंड बाद इसी कढ़ाही में कटा हुआ प्याज डालें और लाल होने तक भूनें।
- Step 3:
जब प्याज लाल हो जाए तो इसमें टमाटर के साथ सारे मसाले और नमक मिलाकर अच्छे से भून लें।
- Step 4:
जब मसाला अच्छे से पक जाए तो इसमें उबला हुआ चना और साथ में कोकोनेट मिल्क डालकर 10 मिनट के लिए पकाने दें।
- Step 5:
10 मिनट बाद, जैसलमेरी चना सर्व करने के लिए तैयार है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।