घर में मौजूद इन चीजों से बनाएं बाजार जैसी आइसक्रीम

Ice Cream At Home: कई सारे लोग होते हैं जो बाहर की आइसक्रीम खाना ज्यादा पसंद नहीं करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उसमें कई सारी ऐसी चीजें मिक्स होती हैं जिनसे कई लोगों को गले में दिक्कत होनी शुरू हो जाती हैं। ऐसे में उन्हें बाहर की आइसक्रीम खाना बंद करना पड़ता है। लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप घर पर रखी चीजों से ही घर पर आइसक्रीम जो बना सकती हैं। इसे बनाने में समय भी कम लगेगा और टेस्ट भी बिल्कुल बाजार वाला आएगा।
आइसक्रीम बनाने के लिए जरूरी चीजें (How To Make Ice Cream)
- फुल क्रीम दूध- 1 लीटर
- हरी इलायची-1 से 2
- चीनी
- मेवा
- फ्लेवर कलर
आइसक्रीम बनाने की विधि (Homemade Ice Cream Recipe)
- आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले दूध को एक बर्तन में निकालें।
- इसके बाद दूध को उबालने के लिए गैस पर धीमी आंच पर चढ़ा दें।
- फिर दूध को धीरे-धीरे पकने दें।
- वहीं दूसरी तरफ ड्राई फ्रूट्स और इलायची को छिलकर रख लें।
- आप चाहे तो इसकी जगह पर इलायची पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- बीच-बीच में दूध को चलाते रहें ताकि वो गिरे नहीं।
- जब दूध पक जाए तो इसमें इलाइची पाउडर (फूलों से बनाएं आइसक्रीम) ऐड करें।
- फिर इसमें चीनी मिलाएं और थोड़े देर के लिए अच्छे से पकाएं।
इसे भी पढ़ें: सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें टेस्टी आइसक्रीम, खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
ऐसे जमाए आइसक्रीम (Homemade Ice Cream Freezing Method)
- जब दूध ठंडा हो जाए तो इसमें फूड कलर को एड करें।
- इसके बाद वनीला एसेंस भी डाल सकती हैं।
- फिर इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें।
- इसके बाद इस बर्तन को फ्रिज में 4-5 घंटे के लिए जमाने के लिए रख दें।
- लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि बर्तन प्लेट से ढका हुआ हो।
- अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो दूध में बर्फ जम सकती है।
- इसके बाद आइसक्रीम के बर्तन को बाहर निकालें और अच्छे से आइसक्रीम (घर पर टेस्टी आइसक्रीम बनाने के टिप्स) बाउल में सर्व करें।
इन बातों का रखें ध्यान
- जब भी आइसक्रीम बनाएं तो फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें।
- आइसक्रीम कभी भी स्टील के बर्तन में न जमाएं।
- आप जब भी किसी को आइसक्रीम सर्व करें तो कांच के बाउल का इस्तेमाल करें।
- अगर आप सिंपल आइसक्रीम बना रही हैं तो इसे फ्लेवर देने के लिए चॉकलेट का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: DIY: बिना फ्रीजर के भी जम जाएगी आइसक्रीम, आजमाएं ये तरीका
ऐसे ही अलग-अलग तरह की फ्लेवर आइसक्रीम को आप घर पर बना सकती हैं और घर बैठे इसका मजा ले सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।