Iftar Recipe: इफ्तार में आलू का नहीं बनाएं हलीम का समोसा, नोट करें आसान रेसिपी

शाम कि चाय के साथ गर्मागर्म समोसा मिल जाए, तो मजा ही आ जाता है। वैसे भी समोसे ज्यादातर लोगों के फेवरेट होते हैं, जिसे मीठी चटनी के साथ खाया जाता है। कुछ लोग समोसा हरी चटनी के साथ खाना पसंद करते हैं। चटपटे आलू से भरा समोसा हमारी भूख और बढ़ा देता है।
यही वजह है कि दुकानों पर भी समोसे शाम को बनना शुरू होते हैं। आपके यकीनन खरीदें भी होंगे, लेकिन क्या आपने कभी हलीम के समोसे ट्राई किए हैं? अगर नहीं, तो एक बार जरूर ट्राई करें। इसे बनाना भी बहुत ही आसान है, बस आपको हमारी बताई गई रेसिपी को फॉलो करना होगा।
हलीम समोसा Recipe Card
इन ट्रिक्स से तैयार करें हलीम समोसा।
Ingredients
- मैदा- 1 कप
- हलीम- 350 ग्राम
- प्याज- 1 (कटा हुआ)
- नमक- स्वादानुसार
- हल्दी पाउडर- 1 चौथाई छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- हरी मिर्च- 2 (बीज रहित और कटी हुई)
- अदरक पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला पाउडर-आधा छोटा चम्मच
- तेल- समोसे तलने के लिए
- जीरा- 1 छोटा चम्मच
- घी- 2 बड़े चम्मच
- पानी- गर्म पानी
Step
- Step 1:
सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करें। फिर एक बाउल में हलीम के बीज भिगोकर रख दें।
- Step 2:
इस दौरान एक पैन में घी डालकर गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए तो प्याज को डालकर हल्का ब्राउन करें।
- Step 3:
जब प्याज ब्राउन हो जाए, तो इसमें हलीम के बीज डालें और 5 मिनट तक भूनें। फिर इसमें सभी मसाले डालकर एक मिनट तक चलाएं।
- Step 4:
फिर इसमें सभी मसाले डालकर एक मिनट तक चलाएं। अब बारी आती है समोसे के लिए आटा तैयार करने की।
- Step 5:
इसके लिए एक बाउल में आटा, नमक व जीरा डालकर मिक्स करें।
- Step 6:
इसमें धीरे-धीरे पानी डालें और तब तक गूंदें जब तक आपको एक चिकना आटा न मिल जाए।
- Step 7:
अब आटे से छोटी-छोटी लोइयां बना लें। आधा हिस्सा लें और एक कोन की शेप में मोडे।
- Step 8:
अब इसमें तैयार मिश्रण को आवश्यकतानुसार भरें। आटे के किनारों को सील कर लें।
- Step 9:
अब पैन में फ्राइंग तेल गर्म करें और एक-एक करके तैयार समोसे डालकर अच्छी तरह से फ्राई कर लें।
- Step 10:
अब इसे अपनी पसंदीदा चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व कर सकते हैं।
विधि

- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करें। फिर एक बाउल में हलीम के बीज भिगोकर रख दें।
- इस दौरान एक पैन में घी डालकर गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए तो प्याज को डालकर हल्का ब्राउन करें।
इसे जरूर पढ़ें- सिर्फ 30 मिनट में तैयार करें ये स्पेशल व्यंजन, शेफ से जानें आसान रेसिपीज
- जब प्याज ब्राउन हो जाए, तो इसमें हलीम के बीज डालें और 5 मिनट तक भूनें। फिर इसमें सभी मसाले डालकर एक मिनट तक चलाएं।
- धीमी आंच पर हलीम के गलने तक और मसालों की खुशबू आने तक इसे लगातार चलाते हुए पकाएं।
- अब बारी आती है समोसे के लिए आटा तैयार करने की।
- इसके लिए एक बाउल में आटा, नमक व जीरा डालकर मिक्स करें।
- इसमें धीरे-धीरे पानी डालें और तब तक गूंदें जब तक आपको एक चिकना आटा न मिल जाए।
- ध्यान दें कि आटे को थोड़ा सख्त होना चाहिए। आटे को ढककर 15 से 20 मनिट के लिए रख दें।
- अब आटे से छोटी-छोटी लोइयां बना लें। एक लोई लें और बेलन की मदद से लगभग 6 इंच की मोटाई के गोले में बेल लें।
- सर्कल को आधा काटने के लिए चाकू का इस्तेमाल करें। आधा हिस्सा लें और एक कोन की शेप में मोडे।
इसे जरूर पढ़ें- Iftar Special Food: रमजान में इफ्तार के लिए बनाएं यह कोंकणी डिश, जानें रेसिपी
- अब इसमें तैयार मिश्रण को आवश्यकतानुसार भरें। आटे के किनारों को पानी से गीला करें और सील कर लें।
- समोसे को कपड़े से ढककर 20 मिनट के लिए रख दें। अब पैन में फ्राइंग तेल गर्म करें और एक-एक करके तैयार समोसे डालकर अच्छी तरह से फ्राई कर लें।
- अब इसे एक टिश्यू पेपर पर निकाल लें। (किचन में ऐसे करें पेपर टॉवल का इस्तेमाल) इसे अपनी पसंदीदा चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व कर सकते हैं।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।