Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:05 AM IST

Daab Sharbat Recipe: डाब शरबत की यह रेसिपी रखेगी आपको पूरे दिन हाइड्रेटेड

इस मौसम में शरबत बहुत ज्यादा पिया जाता है। इसलिए अगर आप चाहें तो डाब शरबत की यह रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। यकीनन इसका स्वाद ऐसा है कि आपके परिवार को पसंद आएगा।
Updated:- 2025-04-11, 10:36 IST
image

यह मौसम बहुत कम लोगों को पसंद होता है। गर्मी लगने के साथ-साथ कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। पसीना ज्यादा बहने की वजह से पानी की कमी हो जाती है और प्यास लगती है। इसलिए लोग पानी के साथ-साथ ठंडी-ठंडी ड्रिंक्स पीना पसंद करते हैं। वैसे तो आजकल कई तरह की ड्रिंक्स को पसंद किया जा रहा है। 

नींबू पानी, रूह अफजा का शरबत या दही का शरबत आदि को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। लेकिन अगर आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहते हैं तो डाब का शरबत ट्राई कर सकते हैं। इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है, जिसे लोग अक्सर गर्मियों में बनाना पसंद करते हैं। 

डाब शरबत Recipe Card

इन सामग्रियों की मदद से बनाएं डाब शरबत।

Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 5 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Others
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • नारियल पानी- 1
  • अनार का रस- 1 कप
  • संतरे का रस- आधा कप
  • शहद- 1/4 कप
  • काली मिर्च पाउडर- 1/4
  • इलायची पाउडर- 1/4 चम्मच
  • बर्फ के टुकड़े
  • पुदीने की पत्तियां

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें।

  2. Step 2:

    फिर एक बड़े बाउल में सभी सामग्रियों को अच्छी तरह डालकर मिलाएं।

  3. Step 3:

    फिर ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालें और एक गिलास में निकाल लें।

  4. Step 4:

    ऊपर से फ्रेश पुदीने की पत्तियां डालकर सर्व करें।

बता दें डाब शरबत एक पारंपरिक ड्रिंक है, जो नारियल पानी, फलों के रस और मसालों के मिश्रण से बनाया जाता है। यह ड्रिंक न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि यह आपके शरीर को कई तरह के पोषक तत्व भी प्रदान करती है।

डाब शरबत की विधि

How do you make Daab Sharbat

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें। 
  • फिर एक बड़े बाउल नारियल पानी, अनार का रस, संतरे का रस, शहद, काली मिर्च पाउडर और इलायची पाउडर डालें।

इसे जरूर पढ़ें- गर्मियों में आपको कूल रखेगा शरबत-ए-बहार, जानें क्या है रेसिपी

  • अब सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाएं। 
  • फिर इसमें सभी मसाले डालें और अगर आप चाहें तो नींबू को भी डाल सकती हैं। 
  • फिर ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालें और एक गिलास में निकाल लें। 
  • ऊपर से फ्रेश पुदीने की पत्तियां डालकर सर्व करें। 

इसे जरूर पढ़ें- चाय ही नहीं, वेलकम ड्रिंक के रूप में सर्व की जाती हैं ये आइटम्स भी

  • यकीनन इसका स्वाद ऐसा है कि आपको बहुत पसंद आएगा। 

Image Credit- (@freepik and shutterstock)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।