भारत में माना जाता है अतिथि देवो भवः। यह एक ऐसा देश है, जहां पर मेहमान को भगवान के समान दर्जा दिया जाता है और इसलिए जब भी घर में कोई मेहमान आता है तो उसकी आव भगत में कोई कमी नहीं छोड़ी जाती है। अमूमन मेहमान के आने पर सबसे पहले उसे वेलकम ड्रिंक सर्व की जाती है। वेलकम ड्रिंक के रूप में अक्सर लोग चाय सर्व करते हैं। यह एक ऐसी वेलकम ड्रिंक है, जो बहुत अधिक पॉपुलर है।
हालांकि, वेलकम ड्रिंक के रूप में आपके पास सिर्फ यही एक ऑप्शन नहीं है। ऐसे भी कई लोग होते हैं, जो चाय का सेवन नहीं करते हैं। ऐसे में आप उनके लिए अन्य कई विकल्पों पर भी विचार कर सकते हैं। आप अपने मेहमानों की पसंद-नापसंद या फिर मौसम को ध्यान में रखते हुए भी कई तरह की अलग-अलग वेलकम ड्रिंक को तैयार कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप बतौर वेलकम ड्रिंक सर्व कर सकते हैं-
गर्मी के मौसम में वेलकम ड्रिंक के रूप में ठंडाई सर्व करना भी एक अच्छा विचार हो सकता है। दूध, बादाम, इलायची और केसर सहित कई मसालों से बनी ठंडाई का स्वाद लाजवाब होता है और हर किसी को इसे पीना अच्छा लगता है। ठंडाई को ठंडा-ठंडा सर्व किया जाता है और ऊपर से पिस्ता या गुलाब की पंखुड़ियां डालकर सजाया जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि ठंडाई आपको ठंडक पहुंचाती है, इसलिए गर्मी के मौसम में या फिर किसी खास अवसर पर लोग ठंडाई को बतौर वेलकम ड्रिंक सर्व करते हैं।
इसे भी पढ़ें: कांच के सामान को ऑर्गेनाइज करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीका
नींबू पानी को बनाना जितना आसान होता है, यह पीने में उतना ही रिफ्रेशिंग होता है। आप इसे किसी पार्टी में भी बतौर वेलकम ड्रिंक सर्व कर सकते हैं। नींबू पानी को बनाने के लिए आपको केवल चीनी, पानी और नींबू के रस की जरूरत होती है। गर्मियों में यह वेलकम ड्रिंक आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई करने में मदद करता है। अगर आप चाहें तो इसके टेस्ट को एक ट्विस्ट देने के लिए जीरा पाउडर या काला नमक जैसे मसालों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
गर्मी के मौसम में अक्सर लोग आम पन्ना को भी बतौर वेलकम ड्रिंक सर्व करते हैं। यह कच्चे आम, चीनी और जीरा और काला नमक जैसे मसालों का उपयोग करके तैयार किया जाता है। आम पन्ना ना केवल आपको ठंडक का अहसास करवाता है, बल्कि इसका स्वाद भी लाजवाब होता है। आम पन्ना पीना स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में आप चाय की जगह आम पन्ना अपने मेहमानों को सर्व करें। आप इसे गार्निश करते हुए इसमें कच्चे आम का एक टुकड़ा या कुछ पुदीने की पत्तियां मिला सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Safety Tips: अब मिर्ची काटने के बाद हाथों में नहीं होगी जलन, बस फॉलो करें ये जबरदस्त उपाय
वेलकम ड्रिंक के रूप में जलजीरा भी एक अच्छा ऑप्शन है। खासतौर से, गर्मी के मौसम में लोग पुदीने की पत्तियों, जीरा आदि का इस्तेमाल करके जलजीरा बनाते हैं। इसे डाइजेशन के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। यही कारण है कि पार्टीज में अक्सर जलजीरा को बतौर वेलकम ड्रिंक सर्व किया जाता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।