Malai se paneer kaise banaen: मार्केट में नकली दूध, मावा और पनीर खूब बिकते हैं। यह बात तो हम सभी जानते हैं। ऐसे में सिंथेटिक दूध से बनने वाले यह डेयरी प्रोडक्ट हमारी सेहत के लिए भी हानिकारक होते हैं। जिसके चलते अधिकतर लोग मावा, पनीर को घर पर ही बनाकर तैयार कर लेते हैं। यह फ्रेश, असली और बाजार की तुलना में ज्यादा स्वादिष्ट होते हैं। वहीं इनको खाने से हमारे शरीर को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है।
अक्सर आपने देखा होगा जब कभी घर पर दूध फट जाता है तो हम उसका छैना निकालकर पनीर बना देते हैं। ऐसे में यह बात हम सभी लोगों को पता है कि दूध से पनीर बनाया जाता है, लेकिन आज हम आपको मलाई से पनीर बनाना सिखाने जा रहे हैं। शायद आपको सुनकर अजीब लग रहा होगा और आपने ऐसा कभी सुना भी नहीं होगा, लेकिन यह सच है दूध की मलाई को हम इकठ्ठा करके उससे घी और छाछ तैयार करते हैं। आज हम उसी से आपको पनीर बनाने का भी तरीका बताएंगे। जिसको आप घर पर जरूर ट्राई करके देखें। इससे आपको फ्रेश और क्रीमी पनीर मिलेगा। इस पनीर को आप महज 10 मिनट में बना सकती हैं। आइए जान लेते हैं मलाई से पनीर बनाने का तरीका।
मलाई से पनीर कैसे बनाएं? (How to make paneer from malai)
- इसके लिए आपको एक हफ्ते तक फुल क्रीम दूध की मलाई को फ्रिज में स्टोर करना है।
- अब मलाई बाहर निकालकर उसमें थोड़ा पानी डालकर हैंड ग्राइंडर की मदद से फेंट लें।
- आप देखेंगे मलाई से मक्खन और दूध अलग हो गया होगा।
- इसके बाद आप मक्खन और दूध को अलग-अलग बर्तन में निकाल लें।
- दूध वाले पतीले को गैस पर रखें और उसको गर्म होने दें।
- अब आपको उसमें व्हाइट विनेगर या नींबू का रस डालना है। जिससे दूध फट जाएगा।
- फिर आप एक पतला कपड़ा लेकर उसमे इस मिश्रण को छान लें और किसी भारी चीज से दबाकर रख दें।
ये भी पढ़ें: Fake Paneer Alternatives: नकली पनीर की जगह इन चीजों का करें सेवन, सेहत से नहीं होगा खिलवाड़
- इसके बाद इसे फ्रिज में सेट होने के लिए रखें। आपका मलाई से फ्रेश और क्रीमी पनीर बनकर तैयार है।
ये भी पढ़ें: घर पर भी बनेगा एकदम मार्केट जैसा पनीर, फॉलो करें ये टिप्स
वहीं बचे हुए मक्खन से आप अब घी भी निकाल सकती हैं। ऐसे में आपने दूध की मलाई से घी और पनीर दोनों बना लिए तो है ना बढ़िया तरीका। अगर अच्छा लगा हो तो आप भी इसे एक बार जरूर ट्राई करके देखें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों