Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:11 AM IST

नाश्ते में परोसें मसालेदार कॉर्न रवा बॉल्स, यह रही सीक्रेट रेसिपी 

अगर आप कुछ स्वादिष्ट स्नैक्स तलाश रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है क्योंकि हम आपको सूजी से बना ऐसा स्नैक्स बनाना सीखा रहे हैं, जिसे आपने पहले कभी नहीं खाया होगा। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-10-01, 08:00 IST
how to make rava balls recipe

सूजी.... नाम सुनते ही हमारा ध्यान सबसे पहले 'सूजी का हलवा' की तरफ ही जाता है। सूजी का हलवा दिमाग में इस कदर बैठा हुआ है कि कई लोग बस इसे ही बनाकर खाते हैं। मगर ऐसा नहीं है कि सूजी से सिर्फ हलवा ही बनाया जा सकता है। सूजी से कई रेसिपीज भी बनाई जा सकती हैं, जिसे एक बार चखने के बाद हलवा को हर कई भूल जाना चाहेगा।

जी हां, अगर आप भी सूजी से एक ही तरह की डिश बनाकर और खाकर बोर हो गई हैं, तो फिर अब वक्त आ गया है कुछ नया ट्राई करने का। जी हां, इस लेख में हम आपको सूजी से तैयार कुछ शानदार और लाजवाब स्नैक्स की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। 

कॉर्न रवा बॉल्स Recipe Card

इन आसान टिप्स से तैयार करें कॉर्न रवा बॉल्स।

Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • सूजी- 2 कप
  • पानी- 2 गिलास
  • नमक- स्वादानुसार
  • चिली फ्लेक्स- 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • कॉर्न- आधा कप (उबले हुए)
  • राई- आधा छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च- 4 (कटी हुई)
  • अदरक- 1 छोटा चम्मच

Step

  1. Step 1:

    सूजी को एक बाउल में निकालें और हल्की आंच पर सूजी को भून लें।

  2. Step 2:

    अब पैन में घी गर्म करें और राई, कॉर्न, अदरक, चिली फ्लेक्स, हल्दी पाउडर, नमक, सूजी और पानी डालकर पका लें।

  3. Step 3:

    जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर दें और सूजी का मिश्रण ठंडा होने के लिए रख दें। अ

  4. Step 4:

    ब छोटी-छोटी बॉल्स बनाएं और 10 मिनट तक हल्की आंच पर स्टीम होने दें।

  5. Step 5:

    अब पैन में 2 चम्मच तेल डालें और लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया और बचा हुआ सभी सामान डालकर पकाएं।

  6. Step 6:

    फिर ऊपर से कॉर्न डालकर हरी चटनी के साथ सर्व करें। 

विधि 

What is the difference between sooji and rava

  • सूजी को एक बाउल में निकालें और हल्की आंच पर सूजी को भून लें। (5 मिनट में बना सकेंगी ये 2 स्नैक्स) इस दौरान आपको सूजी को लगातार चलाना है, ताकि यह जले नहीं और जब खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें। 
  • फिर एक नॉन स्टिक पैन में 2 चम्मच घी गर्म करें और राई डालकर तड़का लगा लें। अब इसमें कॉर्न, अदरक, चिली फ्लेक्स, हल्दी पाउडर, नमक, सूजी और पानी डालकर मिश्रण को लगातार पका लें। 

इसे जरूर पढ़ें-  Rava Special: सिर्फ हलवा नहीं बल्कि सूजी से बनाएं ये शानदार स्नैक्स

  •  जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर दें और सूजी का मिश्रण ठंडा होने के लिए रख दें। अब छोटी-छोटी बॉल्स बनाएं और 10 मिनट तक हल्की आंच पर स्टीम होने दें। स्टीमड बॉल्स को प्लेट में रखें और ठंडा होने दें। 

इसे जरूर पढ़ें-  सूजी से बनाएं ऐसा क्रिस्पी नाश्ता, देखते ही आ जाएगा मुंह में पानी

  • अब पैन में 2 चम्मच तेल डालें और सूजी के दाने और तिल डालकर पकने दें। फिर लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया और बचा हुआ सभी सामान डालकर पकाएं। फिर ऊपर से कॉर्न डालकर हरी चटनी के साथ सर्व करें। 

Image Credit- (@Freepik)  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।