Cold Coffee Ice Cream Recipe: कॉफी, चीनी और पानी से तैयार होगी होममेड आइसक्रीम, स्वाद ऐसा हमेशा रहेगा याद

Cold Coffee Ice Cream: आपने कोल्ड कॉफी तो बहुत पी होगी लेकिन कभी आइसक्रीम का स्वाद चखा है? अगर नहीं, तो आज की रेसिपी ऑफ द डे में घर पर आइसक्रीम बनाना सीखेंगे।
Updated:- 2025-04-28, 11:56 IST
image

गर्मियों में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम का स्वाद लेना किसी जादू से कम नहीं होता। हर तरफ गर्माहट के बीच खुद को फ्रेश रखने के लिए एक क्रीमी, ठंडी और स्वादिष्ट चीज खाने की क्रेविंग बढ़ जाती है। हालांकि, इसके लिए हम कुछ न कुछ अपनी डाइट में शामिल करते हैं, लेकिन रोजाना आर्टिफिशियल फ्लेवर लेना हमारे लिए अच्छा नहीं होता। ऐसे में जरूरत होती है घर पर कुछ नया और अच्छा बनाने की।

अगर आप कॉफी लवर हैं और आइसक्रीम के भी दीवाने हैं, तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है। यह मजेदार कॉम्बिनेशन ट्राई किया जा सकता है और घर पर कुछ इंग्रीडिएंट्स से आइसक्रीम तैयार की जा सकती है। इसके लिए आपको सिर्फ कॉफी, चीनी, पानी, दूध और क्रीम जैसी चीजों की जरूरत होगी। तो देर किस बात की आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

होममेड आइसक्रीम Recipe Card

इन टिप्स की मदद से तैयार करें होममेड आइसक्रीम।

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • कॉफी पाउडर- 1 पैकेट या 2 चम्मच
  • चीनी- आधा कप
  • पानी- आधा कप
  • दूध- 1 कप
  • क्रीम- आधा कप
  • चॉकलेट चिप- आधा कप
  • वैनिला एसेंस- आधा कप

Step

  1. Step 1:

    एक बाउल में गुनगुने पानी में कॉफी पाउडर और चीनी डालकर अच्छी तरह घोल लें।

  2. Step 2:

    दूसरे बाउल में दूध,क्रीम और बाकी सामान डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

  3. Step 3:

    अब एक चम्मच की मदद से सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाएं।

  4. Step 4:

    फिर ढक्कन लगाकर 6-8 घंटे या ओवरनाइट फ्रीजर में जमने के लिए रख दें।

  5. Step 5:

    ऊपर से थोड़ा इंस्टेंट कॉफी पाउडर या चॉकलेट चिप्स डालकर सर्व करें।

होममेड कॉफी आइसक्रीम की विधि

how to make cold coffee ice cream

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें। फिर एक बाउल में गुनगुने पानी में कॉफी पाउडर और चीनी डालकर अच्छी तरह घोल लें।

इसे जरूर पढ़ें- घर पर टेस्टी आइसक्रीम बनाने में मदद करेंगे ये टिप्स

  • इन सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाएं। फिर दूसरे बाउल में दूध,क्रीम और बाकी सामान डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अगर आप चाहें तो वैनिला एसेंस भी मिला दें।
  • अब एक चम्मच की मदद से सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाएं। फिर दोनों चीजों को एक साथ कर दें।
  • तैयार मिश्रण को एयरटाइट कंटेनर में डालें। फिर ढक्कन लगाकर 6-8 घंटे या ओवरनाइट फ्रीजर में जमने के लिए रख दें।
  • अगर आपको ज्यादा क्रीमी टेक्सचर चाहिए, तो 2-3 घंटे के बाद मिक्सचर को फ्रीजर से निकालकर फिर से फेंटें और दोबारा फ्रीज करें।

इसे जरूर पढ़ें- घर में मौजूद इन चीजों से बनाएं बाजार जैसी आइसक्रीम

  • जब आइसक्रीम अच्छे से जम जाए, स्कूप निकालें और ऊपर से थोड़ा इंस्टेंट कॉफी पाउडर या चॉकलेट चिप्स डालकर सर्व करें।

Imagr Credit- (@Freepik and shutterstock) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।