घर पर टेस्टी आलू वड़ा बनाने की सरल विधि जानें

रोज एक जैसा ब्रेकफास्ट करना थोड़ा बोरिंग हो जाता है। खासतौर पर अगर बात वीकेंड की हो, तो हर कोई चाहता है कि छुट्टी वाले दिन घर पर आराम से बैठ कर गर्म-गर्म चाय की चुस्कियों के साथ कुछ टेस्टी सा नाश्ता करने को मिल जाए। ऐसे में हर वीकेंड पर पकौड़ी, दाल के मंगोड़े, सैंडविच या फिर आलू के पराठे खाने का मन नहीं करता है। कभी-कभी कुछ डिफरेंट ब्रेकफास्ट करने का मन होता है। इसलिए आज हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे बनाना भी आसान है और खाने में भी यह बेहद स्वादिष्ट लगती है।
आलू के वड़े Recipe Card
इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें और घर पर बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी आलू वड़े।
Ingredients
- 3-4 उबले हुए आलू
- 1 कप मूंग की दाल
- 1/2 कप उड़द की दाल
- 4-5 करी पत्ता
- 1 छोटा चम्मच राई दाना
- 1 छोटा चम्मच हल्दी
- 1 इंच अदरक का टुकड़ा
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
- नमक स्वादानुसार
- तलने के लिए तेल
Step
- Step 1:
सबसे पहले भीगी हुई मूंग और उड़द की दाल में नमक और अदरक का टुकड़ा मिला कर उसे पीस लें। थिक पेस्ट तैयार करके कुछ देर के लिए उसे सेट होने को रख दें।
- Step 2:
फिर एक कढ़ाई में राई दाना और करी पत्ता डालें, साथ ही गरम मसाला, हल्दी और धनिया पाउडर डाल कर मसालों को अच्छी तरह से भून लें।
- Step 3:
इसके बाद कढ़ाई में उबला हुआ आलू मैश करके डालें और उसे अच्छी तरह से मसालों के साथ मिक्स कर लें।
- Step 4:
अब आपको आलू के मिश्रण को कुछ देर के लिए ठंडा होने के लिए रख देना है।
- Step 5:
फिर आप आलू के मिश्रण से छोटी-छोटी बॉल्स तैयार करें और उसे दाल के पेस्ट में डिप करें।
- Step 6:
अब इसे डीप फ्राई करें। आपके आलू के वड़े तैयार हो जाएंगे, इसे आप हरी चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं। अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही ऐसी और भी रेसिपी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।
आपने दाल के वड़े कई बार खाए होंगे, मगर आज हम आपको आलू के वड़े बनाना सिखाएंगे। ब्रेकफास्ट के लिए आलू के वड़े की रेसिपी एक अच्छा विकल्प है, इसे आप चटनी या फिर सांभर के साथ परोस सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: घर पर बनाएं बाजार जैसा क्रिस्पी और टेस्टी 'मेदू वड़ा'

विधि
- सबसे पहले 1 घंटे के लिए मूंग दाल और उड़द की दाल को अलग-अलग बर्तन में पानी में भिगो कर रख दें। कुछ ही देर में दालें फूल जाएंगी। इसके बाद आप दोनों दालों, नमक और अदरक के टुकड़े को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पीस लें और पेस्ट तैयार कर लें।
- पेस्ट ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए। यह पेस्ट इतना थिक होना चाहिए कि आलू पर इसकी मोटी कोटिंग की जा सके।
इसे जरूर पढ़ें: घर पर बनाना चाहती हैं क्रिस्पी और स्पंजी मेदू वड़ा तो आजमाएं ये ट्रिक्स
- अब आपको एक कढ़ाई में तेल डाल कर गर्म करना है। इस तेल में राई दाने और करी पत्ते का तड़का लगाना है।
- अब कढ़ाई में हल्दी, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालें। इसके बाद आपको मसालों को 2 सेकंड के लिए भूनना है। फिर इसमें आप उबले हुए आलू को मैश करके डाल दें।
- अब आलू को मसालों के साथ अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद आप 2 मिनट तक आलू को अच्छी तरह से फ्राई करें।
- फिर आप इसे एक अलग बर्तन में निकाल कर कुछ देर के लिए ठंडा होने दें। तब तक आप आलू वड़ा के लिए टेस्टी हरी चटनी तैयार कर लें।
- जब आलू का मिश्रण ठंडा हो जाए, तो उसकी छोटी-छोटी बॉल्स बनाएं और दाल के पेस्ट में उसे डिप करें, साथ ही बीच में एक छेद बनाएं और फिर इसे डीप फ्राई करें।
- इस बात का ध्यान रखें कि आपको आलू वड़ा कढ़ाई में डालते वक्त आंच को तेज रखना है और फिर आंच को धीमा करके उसे तलना है।
- इस तरह से आप आलू वड़ा तैयार कर सकती हैं और हरी चटनी के साथ इसे परोस सकती हैं।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।