मीठे खाने के हैं शौकीन तो झटपट तैयार करें छुहारे का हलवा

छुहारा ऐसा ड्राई फ्रूट जिसे कई लोग बड़े ही चाव से खाते हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है जैसे- खीर, बर्फी, शीर आदि। छुहारे के फायदे देखकर कई लोग अपनी डाइट में कुछ ज्यादा ही शामिल कर लेते हैं, त्योहारों के वक्त छुहारे के डिमांड बढ़ जाती है। जाहिर है किसी भी मिठाई का स्वाद ड्राई फ्रूट्स के बिना अधूरा सा लगता है।
बाजार में आपको तरह-तरह के ड्राई फ्रूट्स मिल जाएंगे। इनमें से एक है छुहारा, बाजार में आपको छुहारा बहुत ही आसानी से मिल जाएगा, लेकिन छुहारे की कोई भी वैरायटी हो कुछ दिन रखने के बाद सूख जाती है। ऐसे में सूखे हुए छुहारे हमारे समझ ही नहीं आता की उसका क्या किया जाए।
छुहारे का हलवा Recipe Card
इन टिप्स की मदद से तैयार करें छुहारे का हलवा।
Ingredients
- छुहारे भीगे हुए- 200 ग्राम
- दूध- आधा लीटर- 100 ग्राम
- घी- 2 स्पून
- बादाम- 7 (कटे हुए)
- काजू- 8 (कटे हुए)
- किशमिश- 20
- अखरोट- 7
- इलायची पाउडर- 2 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को इकट्ठा कर लें।
- Step 2:
अब छुहारे से पानी निकाल लें और मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पीस लें।
- Step 3:
इस दौरान पैन को गेस पर गर्म करने के लिए रख दें। फिर छुहारे का मिश्रण डालकर हल्का ब्राउन करें।
- Step 4:
भुने हुए पेस्ट मे चीनी और बचा हुआ दूध डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं।
- Step 5:
घी अलग होने लगे तब इसमें इलायची पाउडर डालकर ढककर 2 मिनट पकाएं।
- Step 6:
अगर आप चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए सूजी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- Step 7:
बस आपका छुहारे का हलवा का बनाकर तैयार है।
मगर अब आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं, क्योंकि हम सूखे छुहारे का हलवा बनाने के टिप्स बताएंगे जिसकी मदद से चुटकियों में छुहारे का परफेक्ट तैयार किया जा सकता है।
छुहारे का हलवा की विधि

- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को इकट्ठा कर लें। फिर छुहारे के बीज निकालकर लगभग 5 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
- अब छुहारे से पानी निकाल लें और मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पीस लें। अगर जरूर पड़े तो दूध का इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- सीखें घर में 'छुहारा' बनाने की आसान विधि
- इस दौरान पैन को गेस पर गर्म करने के लिए रख दें। फिर छुहारे का मिश्रण डालकर हल्का ब्राउन करें। भुने हुए पेस्ट मे चीनी और बचा हुआ दूध डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं।
- जब दूध पूरी तरह सूख और उसमे घी अलग होने लगे तब इसमें इलायची पाउडर डालकर ढक कर 2 मिनट पकाएं और गैस बंद कर दें।
इसे जरूर पढ़ें- घर पर बनाएं देसी घी और खोया का हलवा, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत
- अगर आप चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए सूजी का इस्तेमाल कर सकते हैं। बस आपका छुहारे का हलवा का बनाकर तैयार है, जिसके ऊपर ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व कर सकते हैं।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।