Chocolate Day 2023: चॉकलेट डे पर पार्टनर को बनाकर खिलाएं चॉकलेट आइसक्रीम

Chocolate Day 2023: वैलेंटाइन वीक की वजह से फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है। वहीं वैलेंटाइन वीक में 9 तारीख को हम चॉकलेट डे सेलिब्रेट करते हैं। चॉकलेट डे पर क्या आप भी कुछ खास करना चाहती हैं तो अपने पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए आप उन्हें चॉकलेट आइसक्रीम बनाकर खिला सकती हैं।
चॉकलेट आइसक्रीम घर पर आप काफी आसान तरीके से बना सकती हैं। इसे बनाना काफी आसान है। कई लोग ज्यादा चॉकलेट नही खाते है ऐसे में आप चॉकलेट आइसक्रीम बनाकर उन्हें इंप्रेस कर सकती हैं। खास बात यह है कि आइसक्रीम बनाने का तरीका काफी आसान होता है।
चॉकलेट आइसक्रीम बनाने के लिए सामग्री![chocolate ice cream recipe]()
- डेरी क्रीम/ व्हिपिंग क्रीम
- कंडेंस्ड मिल्क
- कोको पाउडर
- रोस्टेड बादाम
- चॉकलेट चिप्स
- दालचीनी पाउडर
इसे भी पढ़ेंः घर पर बनानी है बाज़ार जैसी आइसक्रीम तो ये 3 टिप्स हमेशा रखें याद
चॉकलेट आइसक्रीम बनाने का तरीका![chocolate ice cream easy recipe in hindi]()
- किसी भी मिक्सिंग बाउल में क्रीम डालकर उसके दो से तीन मिनट तक अच्छे से फेंट लें।
- दूसरे साफ बाउल में आपको को पाउडर छान लेना है।
- दो बड़े चम्मच व्हिप्ड क्रीम डालें और इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
- अंत में सारी व्हिप्ड क्रीम इस मिक्चर डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसे खास बनाने के लिए आप इसके ऊपर से ड्राई फ्रूट डाल सकती है।
- अगर आप चाहे तो ओरियो बिस्किट भी रख सकती हैं।
- इस मिश्रण को करीब 3 घंटे तक फ्रिज में रखें।
- 3 घंटे बाद आपको चॉकलेट आइसक्रीम बनकर तैयार हो गया है।
इसे भी पढ़ेंः सिर्फ इन 3 चीजों से घर पर ही आसानी से बनाएं पीनट बटर बनाना आइसक्रीम
चॉकलेट आइसक्रीम बनाते समय किन बातों का रखें ख्याल
- क्रीम को अच्छे तरीके से फेटे आप चाहे तो बीटर से बीट कर सकती हैं।
- क्रीम फ्लफी नही होगा तो आइसक्रीम अच्छी नही बनेगी।
- बिना छाने कोको पाउडर का इस्तेमाल ना करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

