सिर्फ इन 3 चीजों से घर पर ही आसानी से बनाएं पीनट बटर बनाना आइसक्रीम

गर्मी की शुरुआत हो गई है। ऐसे में अब सभी घर में ठंडी चीजों की भी डिमांड बढ़ने लगी है। आइसक्रीम भी उन्हीं में से एक है। अगर खाने के बाद परिवार के साथ बैठ के आइसक्रीम खाई जाए तो इसका स्वाद और भी अच्छा लगता है। आज हम आपको पीनट बटर बनाना आइसक्रीम की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते हैं। इस आइसक्रीम की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में मात्र 3 चीजों का ही इस्तेमाल होता है, और देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में बन के तैयार भी हो जाती है।
पीनट बटर बनाना Recipe Card
आइसक्रीम यकीनन पीनट बटर बनाना आइसक्रीम आपके परिवार के सभी सदस्यों को बहुत पसंद आएगी।
Ingredients
- केला- 5 पके हुए
- पीनट बटर-1/3 कप
- चेरी-2 चम्मच (गार्निश के लिए)
Step
- Step 1:
सबसे पहले पके हुए केलों को छील कर उसे स्लाइस में काट लीजिए।
- Step 2:
अब कटे हुए केलों के साथ पीनट बटर को फ़ूड प्रोसेसर में डालकर अच्छे से पीस लीजिए।
- Step 3:
याद रहे, इसमें पानी नहीं डालना है। इसे गाढ़ा और क्रीमी होने तक ही पिसना है।
- Step 4:
पीसने के बाद इसे बेकिंग शीट या किसी अन्य बर्तन में रख कर लगभग 2 से 3 घंटें के लिए फ्रीजर में रख दीजिए।
- Step 5:
जब मिश्रण अच्छे से जाम जाए तो इसे निकाल लीजिए। निकलने के बाद इसके ऊपर से चेरी डाल लीजिए।
- Step 6:
टेस्टी पीनट बटर बनाना आइसक्रीम बन के तैयार है सर्व करने के लिए।
आपकी जानकारी के लिए ये भी बता दें कि इस आइसक्रीम में किसी भी तरह के आर्टिफिशियल कलर या फ्लेवर का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। पीनट बटर बनाना आइसक्रीम आपके बच्चों को भी बहुत पसंद आएगी। घर पर आए मेहमानों को भी बना के आप इसे खिला सकते हैं। इसे बनाने के लिए कौन से सामग्री चाहिए और इसे कैसे बनाना है ये आपको ज़रूर जानना चाहिए। तो चलिए जानते हैं पीनट बटर बनाना आइसक्रीम की रेसिपी के बारे में।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।