DIY: शाइनी और घने बालों के लिए कोको पाउडर का ऐसे करें इस्तेमाल

बालों की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए घरेलू तरीके बेस्ट माने जाते हैं। किचन में मौजूद कई इंग्रेडिएंट्स से आप हेयर मास्क बना सकती हैं, जिससे बाल न सिर्फ हेल्दी रहेंगी बल्कि इसकी मदद से डैमेज बालों को भी हेल्दी बनाया जा सकता है। सर्दियों में अक्सर बाल फ्रिजी और बेजान हो जाते हैं, जिसकी वजह से बाल बीच से टूटने लगते हैं। ऐसे में कोको पाउडर से बने हेयर मास्क को बालों में अप्लाई कर उन्हें शाइनी और खूबसूरत बनाया जा सकता है।
इन कोको पाउडर से बने हेयरमास्क को बनाने का तरीका अलग है। बालों की जरूरत के अनुसार इन हेयर मास्क को लगाना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। वहीं आप इन आसान से होममेड हेयर पैक के जरिए बालों की खोई हुई चमक को भी वापस ला सकती हैं।
मॉइस्चराइजिंग हेयर मास्क

सर्दियों में त्वचा की तरह बालों से भी नमी खो जाती है, जिससे डैंडर्फ या फिर बाल ड्राई होने लगते हैं, इसके लिए बहुत जरूरी है कि स्कैल्प पर ऑयलिंग करने के साथ-साथ होममेड मास्क भी लगाएं। कोको पाउडर से बना हेयर मास्क आपके बालों को मॉइस्चराइज करेगा और उन्हें हेल्दी बनाएगा।
सामाग्री
- दही- एक कप
- कोको पाउडर- 1/4 कप
- नारियल तेल- 3 चम्मच
- रोजहिप ऑयल- 5 बूंद
- लैवेंडर एसेंशियल ऑयल- 3 बूंद
विधि
- सबसे पहले सभी इंग्रेडिएंट्स को एक बाउल में उचित मात्रा में एक-एक कर मिक्स करें।
- उसके बाद बाउल को 10 से 15 मिनट तक ढक कर छोड़ दें।
- नहाने से पहले अपने बालों में अच्छी तरह इस हेयर मास्क को लगाएं।
- इसके बाद हेयर मास्क को एक घंटे तक लगे रहने दें और उसके बाद शैम्पू कर लें।
- बेहतर रिजल्ट के लिए इस हेयर मास्क को करीबन हफ्ते में दो बार जरूर ट्राई करें।
इसे भी पढ़ें: Hair Care: यह होममेड हेयर पैक बालों को देगा भरपूर प्रोटीन
शाइनी और हेल्दी हेयर

शाइनी और हेल्दी हेयर चाहती हैं तो इस आसान होममेड हेयर मास्क को लगा सकती हैं। कई बार कैमिकल युक्त चीजों का बालों में अधिक इस्तेमाल करने से नैचुरल चमक चली जाती है, ऐसे में यह होममेड हेयर मास्क आपके बालों में शाइन देगा।
सामाग्री
- कोको पाउडर- 2 बड़ी चम्मच
- ऑलिव ऑयल- 2 चम्मच
- दही- 2 चम्मच
विधि
- एक छोटे बाउल में इन सभी इंग्रेडिएंट्स को एक साथ डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें।
- इसे लगाने से पहले स्प्रे बॉटल की मदद से अपने बालों को हल्का गीला कर लें।
- फिर इस मिश्रण को ब्रश या फिर हाथों की मदद से स्कैल्प और बालों में लगाएं।
- हेयर मास्क को लगाने के बाद करीबन एक घंटे के लिए इसे छोड़ दें।
- एक घंटे बाद अपने बालों को धो लें और शैम्पू कर लें।
इसे भी पढ़ें: DIY: मक्के के आटे से बने इस होममेड हेयर मास्क से आप भी पा सकती हैं शाइनी बाल
मजबूत बालों के लिए हेयर मास्क

सर्दियों में बाल झड़ने की समस्या ज्यादातर महिलाओं को होती है। लगातार गिरते बाल आपकी टेंशन बढ़ा देते हैं तो अपने ब्यूटी रूटीन में इस होममेड हेयर मास्क को ट्राई कर सकती हैं। हफ्ते में दो बार इसे लगाने से कुछ दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।
सामाग्री
- आंवला पाउडर- 2 बड़ी चम्मच
- कोको पाउडर- 2 बड़ी चम्मच
- एलोवेरा जूस- 2 चम्मच
- पानी- जरूरत के अनुसार
विधि
- इस होममेड हेयर मास्क को आप नहाने से पहले लगाएं।
- इसके लिए सभी इंग्रेडिएंट्स को एक-एक कर मिक्स करें। ध्यान रखें कि सभी को एक साथ न डालें, इससे पेस्ट सही नहीं बन पाएगा।
- अगर पेस्ट अधिक थिक है तो पानी की मदद से उसकी कंस्टेंसी को ठीक करें।
- पेस्ट अधिक गाढ़ा या फिर पतला नहीं होना चाहिए। अब इसे अपने बालों की जड़ों और नीचे की ओर लगा लें।
- एक घंटे तक लगे रहने के बाद इसे पानी से साफ कर लें और फिर शैम्पू कर लें।
कोको पाउडर से बना ये हेयर मास्क पूरी तरह से नैचुरल इंग्रेडिएंट्स से बना है। अगर आपको इससे उपयोग से किसी तरह की समस्याएं होती है तो डॉक्टर से विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें। वहीं अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।