Chocolate Dessert Recipe for Christmas Eve: इस तरीके से क्रिसमस पर बच्चों के लिए बनाएं चॉकलेट डेजर्ट

क्रिसमस पर हम बच्चों के लिए मीठी चीजें बनाते ही है। ऐसे में आप भी इस क्रिसमस अपने बच्चें के लिए चॉकलेट डेजर्ट बना सकती हैं। चॉकलेट डेजर्ट बनाना काफी आसान है। इसे आप मिनटों में अपने बच्चों के लिए बना सकती हैं। इसे बनाने में काफी कम समय लगता है। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप अपने बच्चों के लिए टेस्टी और हेल्दी चॉकलेट डेजर्ट बना सकती हैं।
यह चॉकलेट डेजर्ट बच्चों के लिए काफी खास होगा। इसे खाने के बाद आपके बच्चे बाहर का चॉकलेट डेजर्ट नही खाना पसंद करेगें। चॉकलेट डेजर्ट को आप कम सामान में हेल्दी तरीके से बना सकती हैं। कई लोग है जो अपने बच्चों को मीठा नहीं खिलाते है। यह डेजर्ट बिना किसी टेंशन के आप अपने बच्चों को खिला सकती हैं।

सामग्री
- बेकिंग सोडा
- बेकिंग पाउडर
- कोको पाउडर
- कॉफी पाउडर
- कैस्टर शुगर
- दही
- मैदा
- वेजिटेबल ऑयल
- गर्म पानी
इसे जरूर पढ़ें: न्यूयॉर्क के इस रेस्तरां में सर्व होता है दुनिया का सबसे महंगा डेजर्ट, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
चॉकलेट डेजर्ट बनाने की विधि (Chocolate Dessert Banane ki Vidhi)
- आप एक कटोरी में गर्म पानी ले।
- इसमें कोको पाउडर और कॉफी पाउडर मिक्स करें।
- इसके पेस्ट को काफी अच्छे तरीके से मिलाएं।
- अब इसमें चीनी और दही मिलाएं।
- इसमें बटर या घी भी मिला सकती है।
- उन्हें अच्छे तरीके से मिलाएं।
- इस बैटर में आपको बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और मैदा छान कर डालना होगा।
- इसे एक कटोरी में डालकर माइक्रोवेव में रखें।
- कुछ मिनट माइक्रोवेव में रहने के बाद आप इस पर चॉकलेट को पिघलाकर डाल सकती हैं।
- अब आपका चॉकलेट डेजर्ट बनकर तैयार हो गया है।
- अगर आप इसे हेल्दी बनाना चाहती हैं तो आपको इसके ऊपर फल को काटकर रखना चाहिए।
- ऐसे में यह दिखने में काफी खूबसूरत लगेगा। साथ ही यह टेस्टी भी होता है।
इसे जरूर पढ़ें: 30 मिनट में बनाएं बासी रोटी से ये केक, खाते रह जाएंगे लोग
केक को कैसे बनाएं सॉफ्ट
- सॉफ्ट और स्पंजी केक के पीछे का राज होता है इसके बैटर की सही मिक्सिंग।
- केक बनाते समय हमेश फ्रेश फ्रेश इंग्रीडिएंट का इस्तेमाल करें।
- केक बनाते समय इसके सभी इंग्रीडिएंट की मात्रा का खास ख्याल रखें।
- केक का बैटर अगर गाढ़ा हो जाए तो इसमें पानी की जगह दूध मिलाएं।
इसे आप क्रिसमस के खास मौके पर आसानी से बना सकती है। इसे बनाने में महज 15 मिनट का समय लगता है। जो लोग वेजिटेरियन है उनके लिए यह डेजर्ट काफी खास हो सकता है। अगर आपको हमारी रेसिपी पसंद आई होगी तो इस टिप्स को फॉलो करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।