सिर्फ 5 मिनट में तैयार करें चोको लावा केक, शेफ पंकज से जानें आसान रेसिपी

इसमें दो राय नहीं है कि केक बनाना एक आर्ट है। इसे हर कोई बिल्कुल परफेक्ट नहीं बना सकता है। केक को सिर्फ मास्टर शेफ ही तैयार कर सकते हैं। अगर आप समझते हैं कि सिर्फ केक की रेसिपी मालूम होने से केक को परफेक्ट बेक किया जा सकता है, तो यह बिल्कुल सच नहीं है।
केक को परफेक्ट बेक करने के लिए उसकी रेसिपी जानने के अलावा ऐसी कई छोटी-छोटी बातें जिन पर आपको ध्यान देना होता है। इस सभी बातों को ध्यान में रखकर बिल्कुल परफेक्ट केक तैयार किया जा सकता है।
चोको लावा केक Recipe Card
इन टिप्स की मदद से तैयार करें चोको लावा केक।
Ingredients
- तेल- आधा कप
- चीनी- आधा कप
- दूध- 1 कप
- आटा - आधा कप
- कोको पाउडर- 1 चम्मच
- बेकिंग पाउडर- आधा चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रख लें।
- Step 2:
फिर एक बाउल या कटोरे में तेल और चीनी डालकर एक साथ मिलाएं।
- Step 3:
फिर इसमें दूध डालें और मिश्रण को लगातार चलाते रहें।
- Step 4:
अब गीली सामग्रियों के ऊपर सूखी सामग्रियों को डालें।
- Step 5:
मिश्रण मिलाने के बाद 4 मफिन सांचों को चिकना कर लें।
- Step 6:
चिकना करने के बाद इसमें मिश्रण को डालकर बराबर करें।
- Step 7:
अब 2 मिनट तक 180 सेल्सियस डिग्री पर ओवन को सेट करके पकाएं।
- Step 8:
निकालने के बाद ऊपर से कोको पाउडर डालकर सर्व करें।
View this post on Instagram
मगर इन सभी चीजों में तैयार टाइम लगता है, अगर आपको भी ऐसा लगता है तो हम आपको ऐसी रेसिपी बताएंगे, जिससे सारे झंझट खत्म हो जाएंगे और आप सिर्फ 5 मिनट में कोको लावा केक तैयार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आइए विस्तार से जानते हैं।
कोको लावा केके की विधि

- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रख लें। फिर एक बाउल या कटोरे में तेल और चीनी डालकर एक साथ मिलाएं। इन्हें तक तक मिलाएं जब तक यह मिश्रण चिकना न हो जाए।
इसे जरूर पढ़ें- फूला हुआ रुई जैसा स्पंजी केक बनाने के लिए फॉलो करें ये सीक्रेट ट्रिक्स
- फिर इसमें दूध डालें और मिश्रण को लगातार चलाते रहें। अब गीली सामग्रियों के ऊपर सूखी सामग्रियों को डालें। एक चम्मच की मदद से अच्छी तरह से मिलाएं।
- मिश्रण मिलाने के बाद 4 मफिन सांचों को चिकना कर लें। चिकना करने के बाद इसमें मिश्रण को डालकर बराबर करें। बराबर करने के बाद सूखा कोको पाउडर छिड़कें।
इसे जरूर पढ़ें- इन बेकिंग टिप्स को अपनाकर घर पर भी बनेगा परफेक्ट केक
- अब 2 मिनट तक 180 सेल्सियस डिग्री पर ओवन को सेट करके पकाएं। पकाने के बाद एक प्लेट में निकाल लें। निकालने के बाद ऊपर से कोको पाउडर डालकर सर्व करें।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।