Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:59 PM IST

इस गर्मी घर पर बनाएं ठंडी Banana Lassi, जानें रेसिपी

Banana Lassi Recipe: गर्मियों में रिफ्रेशिंग और हेल्दी ड्रिंक के लिए बेस्ट है बनाना लस्सी। इसे बनाना काफी आसान है। साथ ही इसे पीने के बाद पूरे दिन आपका पेट भरा रहेगा।
Updated:- 2026-04-28, 11:48 IST
image

Banana Lassi Recipe: गर्मियों के मौसम सूरज की तेज धूप के कारण हमारी बॉडी में अक्सर पानी की कमी हो जाती है, जिसकी वजह से हम सबसे ज्यादा पानी पीते हैं या ऐसी ड्रिंक पीना पसंद करते हैं, जिससे हमारी बॉडी पूरे दिन हाइड्रेट रहे। इस बार आप बाजार की ड्रिंक पीने की बजाए घर पर बनाएं बनाना लस्सी, जिसे पीने के बाद आपका पेट पूरे दिन भरा रहेगा। साथ ही इससे आपको कुछ अच्छा और हेल्दी पीने को मिल जाएगा। आइए बताते हैं इसकी रेसिपी क्या है और इसे कैसे बनाया जा सकता है?

बनाना लस्सी रेसिपी Recipe Card

बनाना लस्सी बनाने का तरीका

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 10 min
Servings: 5
Level: Medium
Course: Beverages
Calories: 90
Cuisine: Indian
Author: Mahima Bhatnagar

Ingredients

  • पके हुए केले-2
  • ताजा दही-2 कप
  • चीनी या शहद-2 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर-आधा छोटा चम्मच
  • बर्फ के टुकड़े-5-6
  • गार्निशिंग के लिए-बारीक कटे हुए मेवे

Step

  1. Step 1:

    बनाना लस्सी बनाने के लिए पका हुआ केला लेना है।

  2. Step 2:

    इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें और मिक्सी जार में डालें।

  3. Step 3:

    अब मिक्सी में दही और चीनी या शहद को मिक्स करें।

  4. Step 4:

    इसके बाद इसे ब्लेंड कर लें।

  5. Step 5:

    इस तरह की इसे ब्लेंड करें कि यह गाढ़ी हो जाए।

  6. Step 6:

    इसके बाद इसे मलाई और ड्राईफ्रूट्स के साथ सर्व करें।

  7. Step 7:

    आप इसे चाहें तो घर पर आने वाले गेस्ट को भी सर्व कर सकती हैं।

बनाना लस्सी बनाने की विधि

  • सबसे पहले केलों को छीलकर उनके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
  • अगर आप लस्सी को बहुत ज्यादा गाढ़ा बनाना चाहते हैं, तो आप केलों को 15-20 मिनट के लिए फ्रीजर में भी रख सकते हैं।
  • एक मिक्सर जार या ब्लेंडर लें। इसमें केले के टुकड़े, ताजा दही, चीनी या शहद, इलायची पाउडर और बर्फ के टुकड़े डालें।
  • अब मिक्सर को तब तक चलाएं जब तक यह अच्छी तरह से पीस न जाएं।
  • ध्यान रहे कि इसमें केले के बड़े टुकड़े न रहें।
  • इसे आपको गाढ़ा बनाना है।

2 - 2026-04-28T113754.845

बनाना लस्सी को कैसे सर्व करें?

  • तैयार लस्सी को कांच के लंबे गिलासों में निकालें।
  • ऊपर से बारीक कटे हुए बादाम और पिस्ता डालें।
  • यदि उपलब्ध हो, तो थोड़ा केसर और ऊपर से मलाई डालकर इसे सर्व करें।
  • आप चाहें तो इसे कुछ समय के लिए फ्रीज में रखकर भी सर्व कर सकती हैं।
  • इसे पीने के बाद आप सिंपल लस्सी का स्वाद भूल जाएंगी। साथ ही इससे आपके मुंह का टेस्ट भी अच्छा हो जाएगा।

1 - 2026-04-28T113751.890

 

इसे भी पढ़ें: Sattu Ki Lassi: चिलचिलाती गर्मी में पेट रहेगा ठंडा, नोट कर लें सत्तू लस्सी की ये आसान रेसिपी

बनाना लस्सी बनाने की ये सिंपल रेसिपी है, जिसे आप ट्राई कर सकती हैं। इस तरह से आप लस्सी को बनाकर घरवालों को सर्व कर सकती हैं। इससे हर किसी का पेट भी भर जाएगा। साथ ही केला शेक की जगह लस्सी में पीना मिल जाएगा। आपको इसे ट्राई करना चाहिए। साथ ही गर्मियों में आपको बच्चों को भी जरूर पिलाना चाहिए। इससे बॉडी में पूरे दिन एनर्जी बनी रहेगी और कुछ अच्छा पीने को मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें: देसी स्टाइल में बनाएं कुल्हड़ वाली इलायची लस्सी, मुंह में एक घूंट जाते ही आ जाएगा मजा

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।