इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं चिकन साटे, स्वाद ऐसा हमेशा रहेगा याद

चिकन का नाम सुनते ही आपके मुंह में भी पानी आने लगता है, क्योंकि चिकन है ही ऐसी चीज जिसे एक बार खाने के बाद दोबारा स्वाद चखने की तलब होती है। इसलिए जब भी हमारा चिकन खाने का मन करता है, तो बाहर से ऑर्डर कर लेते हैं। अब तो हर फूड पॉइंट के मेन्यू में चिकन की डिशेज जरूर शामिल होती हैं। कौन बनाए घर पर चिकन, मेहनत के साथ-साथ काफी टाइम भी लगता है।
View this post on Instagram
चिकन साटे Recipe Card
इन ट्रिक्स से बनाएं चिकन साटे।
Ingredients
- चिकन- 250 ग्राम
- शेजवान सॉस- 1 चम्मच
- मैदा- 2 चम्मच
- कॉर्न फ्लोर- 3 चम्मच
- सोया सॉस- 1 चम्मच
- विनेगर- 1 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- जरूरत के हिसाब से
- टमाटर की प्यूरी- 1 चम्मच
- लहसुन और अदरक का पेस्ट- 1 चम्मच
- शहद- 1 चम्मच
- तिल- 1 चम्मच (सफेद वाले)
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- पानी- जरूरत के हिसाब से
Step
- Step 1:
सबसे पहले सभी सामग्रियों को तैयार करके रख लें।
- Step 2:
फिर एक बाउल में मैदा को छानें और सभी मसाले डालकर मिलाएं।
- Step 3:
फिर इसमें टमाटर की प्यूरी, सोया सॉस, शहद और शेजवान सॉस डालकर बैटर बनाकर रख दें।
- Step 4:
चिकन को साफ करके अच्छी तरह से धोएं और सुखाने के बाद चिकन के पीस कर लें।
- Step 5:
पीस करने के बाद एक कड़ाही को गैस पर गर्म होने के लिए रख दें।
- Step 6:
तेल डालकर गर्म होने दें, जब हल्की उबाल आ जाए तो गैस हल्का कर दें।
- Step 7:
इसके बाद एक-एक करके चिकन के पीस डालें और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें।
हालांकि, हर बार बाहर से ऑर्डर करना काफी महंगा पड़ जाता है। ऐसे में अगर आप इन खर्चों से बचना चाहते हैं, तो हमारी बताई गई रेसिपी को जरूर ट्राई करें। जी हां, हम आपके लिए चिकन साटे की आसान रेसिपी लेकर आए हैं जिसे कुछ ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है। बस आपको हमारे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
विधि

- सबसे पहले सभी सामग्रियों को तैयार करके रख लें। फिर एक बाउल में मैदा को छानें और सभी मसाले जैसे- नमक, लाल मिर्च पाउडर, अदरक-लहसुन का पेस्ट आदि डालकर मिलाएं।
- फिर इसमें टमाटर की प्यूरी, सोया सॉस, शहद और शेजवान सॉस डालकर बैटर बनाकर रख दें। इस दौरान चिकन को साफ करके अच्छी तरह से धोएं और सुखाने के बाद चिकन के पीस कर लें।
इसे जरूर पढ़ें- खाने में बनाएं स्वादिष्ट कच्चे केले का चोखा, नहीं बचेगी एक भी लिट्टी
- पीस करने के बाद एक कड़ाही को गैस पर गर्म होने के लिए रख दें। तेल डालकर गर्म होने दें, जब हल्की उबाल आ जाए तो गैस हल्का कर दें।
इसे जरूर पढ़ें- फायर पान की आग से आखिर क्यों नहीं जलता मुंह? जानिए ऐसे ही कई अमेजिंग फैक्ट्स
- इसके बाद एक-एक करके चिकन के पीस डालें और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें। फ्राई करने के बाद एक प्लेट में निकालें और ऊपर से तिल डालकर गर्मागर्म सर्व करें।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।