इस क्रिसमस चीज़ी नगेट्स बनाकर अपने बच्चों को दें सरप्राइज

अगर आप अपने बच्चों के लिए स्नैक्स में कुछ नई रेसिपी ट्राई करना चाहती हैं तो आज हम आपके लिए स्वाद से भरपूर चीज़ी नगेट रेसिपी लेकर आए हैं। आप चीज़ी नगेट्स को आसानी से घर पर बना सकती हैं और इसे बनाने में अधिक मेहनत भी नहीं लगती है। आप चीज़ी नगेट्स को चाय के साथ सर्व कर सकती हैं। इसके अलावा आप इसे किसी खास मौके या पार्टी में स्टार्टर के रूप में बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको केवल कुछ ही चीजों की आवश्यकता होगी और हमें उम्मीद है कि आपके बच्चों और परिवार वालों को ये रेसिपी जरूर पसंद आएगी। आइए जानते हैं कैसे बनाते हैं चीज़ी नगेट्स।
चीज़ी नगेट्स रेसिपी Recipe Card
आज हम आपको चीज़ी नगेट्स बनाने की रेसिपी बताएंगे।
Ingredients
- 1/2 कप सूखे ब्रेड क्रम्ब्स
- 1 बड़ा चम्मच तिल
- 1 पैकेज चेडर चीज़
- 2 अंडे- हल्के से फेंटे
- तेल
- टोमैटो कैचप
- धनिया
- मेथी के पत्ते
- नमक स्वादानुसार
- एक चुटकी चम्मच काली मिर्च पाउडर
- एक चम्मच चाट मसाला
Step
- Step 1:
एक बाउल में ब्रेड क्रम्बस, तिल, नमक, चाट मसाला, काला पेपर पाउडर, बारीक कटी मेथी और हरा धनिया डाल लें।
- Step 2:
इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।
- Step 3:
इसके बाद एक बाउल में अडां तोड़कर फेंट लें।
- Step 4:
अब चीज़ को छोटे-छोटे क्यूब्स में काट लें।
- Step 5:
फिर चीज़ क्यूब्स को ब्रेड क्रम्ब्स में डालें।
- Step 6:
चीज़ को ब्रेड क्रम्ब्स में कोट करने के बाद 15 मिनट तक रिफ्रीजरेटर में सेट होने के लिए रख दें।
- Step 7:
अब एक डीप पैन में तेल गरम करें।
- Step 8:
अब इसमें ब्रेड क्रम्ब्स कोटेड चीज़ डालें।
- Step 9:
चीज़ी नगेट्स को गोल्डन होने तक फ्राइ करें।
- Step 10:
अब इन चीज़ी नगेट्स को टोमैटो कैचप के साथ गरमा-गरम परोसें।
विधि
- चीज़ी नगेट्स बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बाउल चाहिए होगा। आप जितने नगेट्स बनाना चाहती हैं, उतना ही बड़ी बाउल लें।
- इसके बाद सभी मसाले और अन्य सामग्री जैसे ब्रेडक्रम्ब्स, तिल, नमक, चाट मसाला,पेपर पाउडर, बारीक कटी मेथी और हरा धनिया डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। आप चाहें तो ब्रेड क्रम्ब्स घर पर भी बना सकती हैं। घर पर ब्रेड क्रम्ब्स बनाने के लिए आपको ब्रेड को टुकड़ों में तोड़कर उसे मिक्सी में पीसना होगा।
- अब एक अलग बाउल में अंडा तोड़कर डाल लें और फिर उसे अच्छे से फेंट लें। इसके बाद चीज़ को 3/4-इंच के हिसाब से टुकड़ों में काट लें। फिर इन सभी चीजों को मिलाकर उसके बीच में चीज़ रख लें। आप चीज़ी नगेट्स को कोई भी शेप दे सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: घर पर है पार्टी तो मिनटों में घर पर बनाएं आलू चीज़ नेगट्स
- आप चाहें तो चेडर चीज़ के अलावा भी अपने पसंद अनुसार चीज़ का इस्तेमाल कर सकती हैं। चेडर चीज़ के अलावा आपमोजेरेला चीज़ और फेटा चीज़ का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसके बाद इन चीज़ के क्यू्ब्स को अंडे में डालें। फिर चीज़ को ब्रेड क्रम्ब्स में डालकर अच्छे से कोट कर लें। अब चीज़ को 15 मिनट तक या कोटिंग सेट होने तक रेफ्रिजरेटर में रख लें।
- इसके बाद एक डीप पैन लें और उसमें तेल डालें और तेल गरम करें। तेल गरम होने के बाद इसमें चीज़ क्यूब्स डालें और करीब 1-2 मिनट तक या गोल्डन होने तक फ्राई करें। जब चीज़ क्यूब्स गोल्डन हो जाएं उसके बाद इन्हें एक पेपर टॉवल पर रख लें।
- इससे चीज़ी नगेट्स का एक्सट्रा तेल निकल जाएगा। लीजिए तैयार है आपके चीज़ी नगेट्स। इसे गरमा-गरम टोमैटो कैचप के साथ परोंसे।
Image Credit: ctfassets.net & leduc-food.nl
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।