मार्केट से खरीदने के बजाय घर पर बनायें हेल्दी और टेस्टी चीज़

खाने में चीज़ हर किसी को पसंद आता है। खाने में थोड़ा सा भी चीज़ मिला देने से पूरे भोजन का टेस्ट बदल जाता है। लेकिन इसे मार्केट से ही खरीदना पड़ता है। अगर आपको भी ऐसा लगता है तो आप गलत हैं। क्योंकि थोड़ी सी मेहनत कर के आप आसानी से घर पर चीज़ बना सकती हैँ।
चौंकिए मत, यह सच है कि इसे आप घर पर भी बना सकती हैं। केवल आपको इसे बनाने का तरीका मालूम होना चाहिए। वैसे भी बाजार में यह काफी महंगा मिलता है और आप ये गारंटी भी नहीं दे सकती हैं कि वह पूरी तरह से शुद्ध होगा। इसलिए घर पर ही चीज़ बनाएं। वह टेस्टी के साथ हेल्दी भी होता है। जानिए क्या है इसे बानने की आसान विधि। (Read More: बटर या चीज़? दोनों में से कौन है बेस्ट?)
ऑब्जेक्टिव्स
- कितने लोगों के लिए: 1-2
- तैयारी में लगने वाला समय: 10 मिनट
जरूरी चीजें
मिक्सर ग्राइंडर
- घर पर चीज़ बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को छोटे-छोटे टुकड़ें कर लें।
- इन टुकड़ों को ग्राइंडर जार में डालें। इसके साथ इसमें घी, हल्दी, नमक और मैदा डालकर अच्छी तरह पीस लें।
- इस पेस्ट को बटर बॉक्स या किसी बर्तन में निकालकर सेट कर लें।
- इस बर्तन को फ्रिज में 2-3 घंटे के लिए रख दें। (Read More: इस तरह से बनाएंगी चिकन चीज़ चाप तो लोग चाटते रह जाएंगे उंगलियां)
- जब फ्रीज में चीज़ अच्छी तरह जम जाए कतो इसे निकाल लें। अगर पेस्ट ठंडा होकर चीज़ नहीं बना है तो उसे फिर से आधे घंटे के लिए रख दें।
- जब चीज़ बन जाए तो उसे बर्तन से निकालकर एल्यूमीनियम फॉइल में लपेटकर रखें।
अब जब भी खाना बनायें जो इस चीज़ का इस्तेमाल करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।