Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:53 PM IST

बटर या चीज़? दोनों में से कौन है बेस्ट?

ब्रेड और बटर में से किसका स्वाद आफको ज्यादा पसंद है? कंफ्यूज़ हो गईं। तो ये आर्टिकल पढ़ें और इन डिफरेंसेस को जानकर बटर या चीज़ में से कई एक चुनें।  
Updated:- 2018-08-01, 12:22 IST
cheese vs butter MAIN

सुबह-सुबह हर कोई जल्दी-जल्दी में या हेल्दी ब्रेकफास्ट करने के लिए ब्रेड-बटर खाता है या चीज़-बटर खाता है। लेकिन कोई भी ये बताने में असमर्थ होता है कि दोनों में से कौन सी चीज बेस्ट है। क्योंकि दोनों का अपना स्वाद है और दोनों ही चीजों लोगों की फेवरेट होती है क्योंकि इन दोनों का साथ में इस्तेमाल कर हर चीज का स्वाद बदल जाता है। तो चलिए आज जानते हैं कि दोनों में क्या अंतर है और दोनों में से कौन सी चीज बेस्ट है?

स्वाद में अंतर

चीज़ का स्वाद थोड़ी क्रीमी और मीठा सा होता है जबकि बटर का स्वाद थोड़ा खट्टा और स्टीकी होता है। और दोनों का ही स्वाद हर किसी को पसंद आता है। इसलिए तो सुबह को नाश्ते में कोई ब्रेड पर चीज़ लगाकर खाता है तो कोई बटर लगाकर खाता है। कई लोग दोनों ही चीजों का साथ में इस्तेमाल कर के ब्रेकफास्ट करते हैं।

cheese vs butter inside

तो फिर दोनों में अंतर क्या है?

क्योंकि दोनों ही तो फैट बढ़ाने वाला होता है। तो चलिए हम ये पता करते हैं कि दोनों में से कौन सा कम फैटी है। 

दोनों के बनाने की विधि

सबसे पहले हमें यह जानने की जरूरत है कि चीज़ और बटर बनाए कैसे जाते हैं। चीज़ चीज़ जमाये हुए या फिर खमीर उठाये हुए दूध से बनाया जाता है वहीं बटर के लिए मथे हुए दूथ का इस्तेमाल होता है। दूध को मथने के बाद जो चर्बी निकलती है उस चर्बी से बटर बनाया जाता है। इसलिए बटर में फैट अधिक होता है।  

cheese vs butter inside

प्रोटीन का अंतर

चीज़ में बटर की तुलना में अधिक प्रोटीन होता है। चीज़ को जिस तरह से भी यूज़ किया जाए उसमें प्रोटीन अधिक होता है। इसलिए जिम जाने वाले और बॉडी बिल्डिंग करने वाले लोगों को चीज़ खाने के लिए कहा जाता है। वहीं बटर में बहुत ही कम मात्रा में प्रोटीन होता है और फैट अधिक होता है। इसलिए इसे वेट बढ़ाने वाले लोगों को खाने के लिए कहा जाता है। 

जल्दी नहीं पचता चीज़

चीज़ और बटर को पचाने के समय बी अंतर है। चीज़ खाने से ज्यादा देर तक पेट भरे रहता है क्योंकि इसे पचाने में ज्यादा समय लगता है। वहीं बटर से ज्यादा समय तक पेट नहीं भरे रहता है क्योंकि ये जल्दी पच जाता है। दरअसल चीज़ को पचाने में शरीर के अंदर अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है और ये बहुत देर में पचता है जिससे भूख कम लगती है। जिससे चीज़ वजन घटाने के लिए आप खा सकती हैँ। 

इस कारण डाइट करने वालों के लिये चीज़ बेस्ट मानी जाती है ऐसा इसलिये क्‍योंकि इसमें जर्मी हुई चर्बी बहुत कम मात्रा में होती है।

cheese vs butter inside

बटर से मिलती है तुरंत एनर्जी लेकिन चीज़ से नहीं

चीज़ और बटर में कैल्शियम और एनर्जी की मात्रा में भी फर्क होता है। 

  • चीज़ में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है वहीं बटर में या नाममात्र का होता है। 
  • चीज़ दिल के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसमें कोलेस्ट्रॉल बटर की तुलना में बहुत कम होता है।
  • बटर केवल एनर्जी के मामले में चीज़ से आगे है। बटर में काफी मात्रा में एनर्जी होती है इसलिए इसे तुरंत खाने से एनर्जी मिलती है। वहीं चीज़ में अधिक मात्रा में एनर्जी नहीं होती है इसलिए इसे तुरंत खाने से एनर्जी नहीं मिल पाती।

     

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।