चावल के साथ बनाएं टेस्टी चना मसाला करी, जानिए आसान विधि

भारत में चावल एक ऐसा ऐसा व्यंजन है जो हर किसी के फेवरेट होते हैं। इसलिए लोग अपनी फूड लिस्ट में डिफरेंट तरीकों से शामिल करते हैं। क्योंकि आप चावल से कई तरह की डिशेज बना सकती हैं जैसे- सादे चावल, मसाले वाले चावल आदि। हालांकि, ज्यादातर लोग सादे चावल दाल, करी आदि के साथ खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी सादे चावल खाना पसंद करती हैं, तो आप इसके साथ चना मसाला करी तैयार कर सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं।
बनाने का तरीका
चना मसाला करी रेसिपी Recipe Card
आप घर पर इस तरह बनाएं चना मसाला करी|
Ingredients
- 200 ग्राम- काला चना
- 1 चम्मच- जीरा
- 1 छोटा टुकड़ा- दालचीनी
- 4- लौंग
- 2- तेजपत्ता
- 1 चुटकी- हींग
- 1 छोटा- प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 1- टमाटर (बारीक कटा हुआ)
- 4- हरी मिर्च
- 2 छोटा चम्मच- अदरक लहसुन का पेस्ट
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच- धनिया पाउडर
- आवश्यकतानुसार- पानी
- 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडरस्वादानुसार- नमक
- आधा चम्मच- गरम मसाला पाउडर
- 100 ग्राम- हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
- आवश्यकतानुसार- तेल
Step
- Step 1:
चना मसाला करी बनाने के लिए सबसे पहले आप काले चने को धोकर रात भर भिगोकर रख दें।
- Step 2:
अब गैस पर प्रेशर कुकर रखें और फिर थोड़ा तेल गर्म होने के लिए रख दें। फिर इसमें जीरा, तेजपत्ता आदि सामग्री डालें।
- Step 3:
जब तड़का लग जाए तो फिर इसमें प्याज डालें और सुनहरा होने तक भून लें।
- Step 4:
फिर इसमें अन्य सामान अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च डालें और थोड़ा पकने दें।
- Step 5:
अब इसमें कटे हुए टमाटर डालें और थोड़ी देर पकने दें। फिर इसमें अन्य मसाले और थोड़ा पानी डाल दें।
- Step 6:
अब इसमें काला चना डाल दें और कुछ देर पका लें। अब इसमें जरूरत के हिसाब से पानी डाल दें और 4 सिटी लगा लें।
- Step 7:
बस आपकी डिश चना मसाला करी तैयार है, जिसे आप चावल के साथ सर्व करती हैं।
- चना मसाला करी बनाने के लिए सबसे पहले आप काले चने को धोकर रात भर भिगोकर रख दें। (चना दाल के टेस्टी चिप्स रेसिपी)
- अब गैस पर प्रेशर कुकर रखें और फिर थोड़ा तेल गर्म होने के लिए रख दें। फिर इसमें जीरा, तेजपत्ता, हींग आदि सामग्री डालें।
- जब तड़का लग जाए तो फिर इसमें प्याज डालें और सुनहरा होने तक भून लें।
- फिर इसमें अन्य सामान अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च डालें और थोड़ा पकने दें।
इसे ज़रूर पढ़ें- चने की मदद से बनाएं यह दो तरह की चाट रेसिपी, शाम की भूख हो जाएगी छूमंतर
- अब इसमें कटे हुए टमाटर डालें और थोड़ी देर पकने दें। फिर इसमें अन्य मसाले जैसे- हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, नमक और थोड़ा पानी डाल दें।
- अब इसमें काला चना डाल दें और कुछ देर पका लें। अब इसमें जरूरत के हिसाब से पानी डाल दें और 4 सिटी लगा लें।
- अब कुकर खोलकर देखें कि चने पक गए हैं या फिर नहीं। अगर चने पक गए हैं तो फिर इसमें गरम मसाला और हरा धनिया डाल दें।
- बस आपकी डिश चना मसाला करी तैयार है, जिसे आप चावल के साथ सर्व करती हैं। (भरवा प्याज करी रेसिपी)
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।