Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:03 AM IST

घर पर बनाएं चना दाल के टेस्टी चिप्स, जानें रेसिपी

अगर आपको भी है चिप्स खाने का शौक तो इस बार घर पर बनाएं टेस्टी चना दाल के चिप्स।
Updated:- 2022-04-28, 09:55 IST
chana dal chips recipe in hindi

बच्चों को चिप्स बहुत पसंद होते हैं। बच्चों के साथ-साथ बड़े लोग भी शाम की चाय या फिर टीवी देखते हुए चिप्स को खाना बेहद पसंद करते हैं। ऐसे में लगभग हर कोई चिप्स खरीदने के लिए बाज़ार का ही रुख करते हैं। लेकिन मार्केट से ख़रीदा चिप्स कई बार सेहत के लिए सही नहीं माना जाता है। ऐसे में सेहत को ध्यान में रखते हुए आपको भी घर पर टेस्टी चिप्स बनाकर खाने की ज़रूरत है। इस आर्टिकल में हम आपको चना दाल के टेस्टी चिप्स की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। आइए जानते हैं रेसिपी के बारे में।

चना दाल चिप्स Recipe Card

चिप्स पसंद है तो इस आसान विधि से घर पर बनाएं चना दाल के टेस्टी चिप्स।

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Sahitya Maurya

Ingredients

  • चना दाल-1 कप
  • चाट मसाला-1 चम्मच
  • काली मिर्च-1 चम्मच
  • तेल-2 कप
  • सूजी-2 चम्मच
  • गेहूं का आटा-2 चम्मच
  • नमक-स्वादानुसार
  • जीरा-1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
  • बेकिंग सोडा-1 चुटकी

Step

  1. Step 1:

    चना दाल चिप्स बनाने के लिए एक दिन पहले ही दाल को पानी में डालकर रख दीजिए।

  2. Step 2:

    अगले दिन पानी में से दाल को छानकर मिक्सी में डालें और महीन पीसकर बर्तन में निकाल लीजिए।

  3. Step 3:

    इसके बाद इसमें ज़रूरत के हिसाब से पानी, सूजी और गेहूं के आटे को डालकर अच्छे से गूंथ लीजिए।

  4. Step 4:

    अब इसमें बेकिंग सोडा, काली मिर्च, लाल मिर्च, नमक आदि सामग्री को भी डालकर अच्छे से गूंथ लीजिए।

  5. Step 5:

    इसके बाद मिश्रण में से लेकर छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेल लीजिए और चिप्स के आकार में काट लीजिए।

  6. Step 6:

    अब एक कढ़ाही में तेल को डालकर गर्म करें और जब तेल गर्म हो जाए तो चिप्स को डालकर डीप फ्राई कर लीजिए।

  7. Step 7:

    अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

बनाने का तरीका

  • घर पर चना दाल के चिप्स को बनाने के लिए सबसे पहले चना दाल को 1 दिन पहले ही पानी में भिगोकर रख दें। आप चाहें तो 3-4 घंटे पहले भी पानी में भिगोकर रख सकती हैं।
  • अगले दिन पानी में से दाल को अच्छे से छानकर मिक्सी में डालें और महीन पीसकर किसी बर्तन में निकाल लीजिए। अब इसमें ज़रूरत के हिसाब से पानी, सूजी और गेहूं के आटे को डालकर अच्छे से गूंथ लीजिए।(मसूर दाल का पापड़)

chana dal chips recipe inside

इसे भी पढ़ें:घर पर बनाएं कच्चे आम की टेस्टी आइसक्रीम, जानें रेसिपी

  • इसके बाद इसमें बेकिंग सोडा, काली मिर्च, लाल मिर्च, नमक आदि सभी सामग्री को भी डालकर अच्छे से गूंथ लीजिए। आटे को गूथने के बाद मिश्रण में से लेकर छोटी-छोटी लोइयां बना लीजिए और चिप्स के आकार में काट लीजिए। आप चाहें तो चिप्स मेकर में भी डालकर चिप्स बना सकती हैं।
  • इधर एक कढ़ाही में तेल को डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो चिप्स को डालकर डीप फ्राई कर लीजिए और किसी बर्तन में निकाल लीजिए। इसके बाद चिप्स के ऊपर से चाट मसाला को डालकर खाने के लिए सर्व करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।