Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:48 PM IST

पत्ता गोभी से झटपट तैयार करें क्रिस्पी पकौड़े, जानें आसान रेसिपी

पकौड़े चाय के साथ बहुत ही अच्छे लगते हैं, जिसे तैयार करने के लिए इस लेख में बताई गई रेसिपी को फॉलो कर सकती हैं।&nbsp;&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-01-08, 07:06 IST
how to make cabbage pakoda at home

सर्दियों में चाय के साथ गरमा-गरम पकौड़े मिल जाएं तो बात ही क्या है। वास्तव में पकौड़े चाहे किसी भी चीज के क्यों न हों स्वाद से भरे हुए ही होते हैं। लेकिन जब पकौड़े कुछ अलग तरीके से बने हों तो बात ही क्या है। हालांकि, पकौड़े कई तरह से बनाए जा सकते हैं, लेकिन इस बार पत्ता गोभी के पकौड़े बनाकर चाय के साथ सर्व करें।

बता दें कि पत्ता गोभी के पकौड़े बनाना न सिर्फ आसान है बल्कि स्वादिष्ट भी है, जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से तैयार कर सकती हैं। मगर आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो यकीनन सबको पसंद आएगी।

पत्ता गोभी का पकौड़ा Recipe Card

आप इस तरह पत्ता गोभी का क्रिस्पी पकौड़ा तैयार कर सकती हैं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • 1 कप- पत्ता गोभी (कटी हुई)
  • 1/2 चम्मच- नमक
  • 2 चम्मच- मिर्च पाउडर
  • 2 चम्मच मक्के का आटा
  • 1 क्यूब चीज़
  • 1/2 शिमला मिर्च बारीक कटा
  • 1/2 टमाटर बारीक कटा
  • 1 चम्मच धनिया पत्ता
  • पानी और तेल जरूरत के अनुसार

Step

  1. Step 1:

    पत्ता गोभी के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले गोभी को अच्छी तरह से धोकर काटकर रख लें।

  2. Step 2:

    एक बाउल में बेसन, पत्ता गोभी, मक्के का आटा, चीज क्यूब्स, नमक और मिर्च पाउडर मिलाकर मिक्स कर लें।

  3. Step 3:

    मिश्रण मिलाने के बाद अगर यह बहुत ज्यादा सूखा लग रहा हो, तो ही थोड़ा-सा पानी मिलाएं।

  4. Step 4:

    अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और पत्ता गोभी का मिश्रण छोटे-छोटे पकौड़े बनाकर फ्राई कर लें।

  5. Step 5:

    जब यह दोनों अच्छी तरह से फ्राई हो जाए तो गरमा-गरम सर्व करें।

बनाने का तरीका

  • पत्ता गोभी के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले गोभी को अच्छी तरह से धोकर काटकर रख लें।
  • गोभी को धोने के बाद सूखने दें और एक बाउल में निकाल लें। फिर इसमें बेसन, मक्के का आटा, चीज क्यूब्स, नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर मिक्स कर लें।

इसे ज़रूर पढ़ें- इस आसान रेसिपी से चाय के साथ बनाएं पोहा पकौड़े और बारिश की बूंदों का लें मजा

  • मिश्रण मिलाने के बाद अगर यह बहुत ज्यादा सूखा लग रहा हो, तो ही थोड़ा-सा पानी मिलाएं नहीं तो गोभी में थोड़ा मॉइश्चर होता है पानी डालने की जरूरत नहीं होगी।
  • अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और फिर इसमें पत्ता गोभी का मिश्रण छोटे-छोटे पकौड़े बनाकर फ्राई कर लें।

इसे ज़रूर पढ़ें- बच्चों के लिए घर पर बनाएं ये 3 तरह के टेस्टी पकौड़े

  • जब यह दोनों अच्छी तरह से फ्राई हो जाए तो एक प्लेट में निकाल लें और सॉस के साथ सर्व करें। (सोया सॉस की रेसिपी)

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।