भारतीय थाली में हर व्यंजन के साथ रायता जरूर सर्व किया जाता है। क्योंकि रायता खाने में तड़का लगाने का काम करता है और इसके बिना हर व्यंजन या खाना अधूरा ही लगता है। हालांकि, दही का रायता आप कई तरह से बना सकती हैं। लेकिन इस बार गर्मियों में क्यों ना, रायते को कुछ डिफरेंट फ्लेवर दिया जाए।
जी हां, आज हम आपके लिए रेसिपी ऑफ द डे में बुरानी रायता बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जो ना सिर्फ डिफरेंट है बल्कि स्वादिष्ट भी है। क्योंकि इसमें दही को लहसुन का तड़का लगाया जाता है। तो देर किस बात की, चलिए जानते हैं कि कैसे आप घर पर आसानी से बुरानी रायता बना सकती हैं।
बनाने का तरीका-
- रायता बनाने के लिए सबसे पहले आप लहसुन को बारीक काट लें और हल्का भून लें। (आम का रायता रेसिपी)
- अब इसे एक बाउल में निकाल लें फिर इसमें नमक, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर आदि डाल दें।
- फिर इसमें दही डाल दें और इसे अच्छी तरह से मिला लें। लेकिन ध्यान रहे कि दही बिल्कुल स्मूथ हो मथा हुआ हो।
- अब रायता एक सूती कपड़े डालें और इसे निचोड़कर एक दूसरे बाउल में निकाल लें।
- बस आपका बुरानी रायता तैयार है, जिसे आप धनिया पत्ती के साथ सर्व कर सकती हैं।
Image Credit- (@Swiggy and Freepik)
बुरानी रायता रेसिपी| Recipe Card
बुरानी रायता बनाने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकती हैं।
- Total Time :
- 10 min
- Preparation Time :
- 5 min
- Cooking Time :
- 5 min
- Servings :
- 4
- Cooking Level :
- Medium
- Course:
- Others
- Calories:
- 95
- Cuisine:
- Indian
- Author:
- Shadma Muskan
सामग्री
- 2 कप- दही
- 30- लहसुन की कली
- 1 टेबल स्पून- काला नमक
- स्वादानुसार- नमक
- 1.5 टेबल स्पून- लाल मिर्च पाउडर
- 1 स्पून- घी
विधि
- Step 1
- रायता बनाने के लिए सबसे पहले आप लहसुन को बारीक काट लें।
- Step 2
- अब इसे एक बाउल में निकाल लें फिर इसमें सभी समग्री डाल दें।
- Step 3
- फिर इसमें दही डालें और इसे अच्छी तरह से मिला लें।
- Step 4
- अब रायता एक सूती कपड़े डालें और इसे निचोड़कर एक दूसरे बाउल में निकाल लें।
- Step 5
- बस आपका बुरानी रायता तैयार है, जिसे आप धनिया पत्ती के साथ सर्व कर सकती हैं।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।