घर पर बनाएं टेस्टी आम का रायता, सभी करेंगे पसंद

गर्मी के दिनों में रायता को भोजन में शामिल करना भारतीय लोगों को खूब पसंद है। कई लोगों को इसके बिना खाना खाने का मन भी नहीं करता है। एक तरह से रायता भोजन में स्वाद का तड़का लगाने का काम करता है। पराठे, दाल-चावल आदि भोजन के साथ इसे परोसा जाता है। वैसे तो इससे पहले आपने कई तरह का रायता ट्राई किया होगा, लेकिन आज रेसिपी ऑफ़ डे में हम आपको आम का रायता बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस रेसिपी के बारे में।
आम का रायता Recipe Card
घर पर आसान विधि से बनाएं आम का रायता।
Ingredients
- पके आम-1
- दही-2 कप
- नमक-स्वादानुसार
- काली मिर्च-1/2 चम्मच
- जीरा पाउडर-1/2 चम्मच
- धनिया पत्ता-1 चम्मच
- चाट मसाला-1/2 चम्मच
- अजवाइन- 1 चुटकी
- चीनी-1/2 चम्मच
Step
- Step 1:
आम का रायता बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सर में दही और चीनी को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- Step 2:
इसके बाद मिक्सर में एक से दो चम्मच आम का गूदा भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- Step 3:
अब इस मिश्रण को किसी बर्तन में निकाल लीजिए और बचे हुए आम को डालें।
- Step 4:
आम डालने के बाद इसमें नमक, जीरा पाउडर, काली मिर्च आदि सामग्री को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- Step 5:
इसके बाद ऊपर से धनिया पत्ता को डालकर खाने के लिए सर्व करें।
- Step 6:
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
बनाने का तरीका
- आम का रायता बनाने के लिए आपको अधिक मेहनत करने की ज़रूरत नहीं है। लगभग 5-10 मिनट के अंदर इसे आप आसानी से बना सकते हैं। आम का रायता बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सर में दही और चीनी को डालकर और दो चम्मच आम के गूदा को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।(कच्चे आम की टेस्टी आइसक्रीम)
- दही और चीनी मिक्स करने के बाद इस मिश्रण को किसी बर्तन में निकाल लीजिए। बरतने में निकालने के बाद बचे हुए आम को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। इसके बाद इसमें नमक, जीरा पाउडर, काली मिर्च आदि सामग्री को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
इसे भी पढ़ें: घर पर बनाएं लजीज खीरे के पराठे, करेंगे सभी पसंद
- सभी सामग्री अच्छे से मिक्स करने के बाद लगभग 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दीजिए। 10 मिनट फ्रिज में रखने के बाद इसे निकाल लीजिए और ऊपर से धनिया पत्ता को डालकर मिक्स कर लीजिए।
- धनिया पत्ता मिक्स करने बाद ऊपर से चाट मसाला को डालें और मिक्स कर लें। तैयार है टेस्टी आम का रायता सर्व करने के लिए। आप चाहें तो धनिया पत्ता के साथ-साथ पुदीना के पत्तों को भी डाल सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।