घर पर इस आसान विधि से बनाएं टेस्टी लीची रायता, करेंगे सभी पसंद

रायता भारतीय भोजन का एक अहम् हिस्सा है। इसके बिना कभी-कभी खाने का भी मन नहीं करता है। दही से तैयार रायता एक तरह से स्वाद में तड़का लगाने का काम करता है। खासकर गर्मियों के दिनों में रायता की डिमांड कुछ अधिक ही रहती है। पराठे, दल-चावल आदि किसी भी भोजन के साथ इसे परोस दीजिए, शायद ही कोई मना करें कि मुझे नहीं चाहिए। ऐसे में ज़रूरी होता है कि समय के साथ रायता में कुछ बदलाव किया जाए। जी हां, आज रेसिपी ऑफ़ डे में हम आपको लीची से तैयार शानदार लीची रायता की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं।
लीची रायता Recipe Card
इस आसान विधि से बनाएं लीची रायता
Ingredients
- लीची-1 कप गूदा
- दही- 1 कप
- चीनी-1 चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- जीरा पाउडर-1/2 चम्मच
- काली मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
- धनिया पत्ता-1 चम्मच
- चाट मसाला-1/2 चम्मच
Step
- Step 1:
लीची रायता बनाने के लिए सबसे पहले आप एक ब्लेंडर में दही और चीनी डालकर मिक्स कर लीजिए।
- Step 2:
इसके बाद इसी ब्लेंडर में आधा लीची भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- Step 3:
अब इस मिश्रण को किसी बर्तन में निकाल लीजिए और ऊपर से बची हुई लीची को डालें।
- Step 4:
लीची डालने के बाद नमक, जीरा पाउडर, काली मिर्च आदि सामग्री को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- Step 5:
इसके बाद ऊपर से धनिया पत्ता डालकर खाने के लिए सर्व करें।
बनाने का तरीका
- लीची रायता बनाने के लिए आपको अधिक मेहनत करने की ज़रूरत नहीं। लगभग 5-6 मिनट के अंदर ही इसे आसानी से बना सकती हैं। लीची रायता बनाने के लिए सबसे पहले एक ब्लेंडर में दही के साथ चीनी और आधी लीची को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
- दही और चीनी मिक्स करने के बाद इसी मिश्रण में लीची का आधा हिस्सा इसमें डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। ध्यान रहें कि इसमें पानी का इस्तेमाल हिसाब से ही करना है। अधिक से अधिक एक कप पानी का इस्तेमाल करें।
- दही, चीनी और लीची अच्छे से मिक्स करने के बाद मिश्रण को किसी बर्तन में निकाल लीजिए। निकालने के बाद भी एक से दो बार अच्छे से मिश्रण को चम्मच की मदद से चला लीजिए।
- इसके बाद आधी लीची, जीरा पाउडर, काली मिर्च, चाट मसाला और साथ में नमक को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। मिक्स करने के बाद ऊपर से धनिया पत्ता को डालकर खाने के लिए सर्व करें। यक़ीनन इस रेसिपी को टेस्ट करने के बाद अन्य रायता को भूल जाएंगे।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।