घर पर रखी ब्रेड से झटपट बनाएं कुल्फी, जानें आसान रेसिपी

इन दिनों हम अपना अधिकतर समय घर पर ही बिताते हैं और ऐसे में घर पर कुछ नई रेसिपीज ट्राई की जाएं तो हर्ज ही क्या है। गर्मी का मौसम चल रहा है और इस समय ठंडी-ठंडी कुल्फी खाने की तो बात ही कुछ और होगी। पर अक्सर लोगों को लगता है कि कुल्फी बनाना बहुत मुश्किल का काम है, लेकिन ऐसा नहीं है। आप घर पर रखी सामग्री से भी आसानी से कुल्फी बना सकते हैं। तो चलिए हम आपको आज कुल्फी बनाने की ट्रिक्स के बारे में ही बताते हैं।
ब्रेड कुल्फी Recipe Card
इस रेसिपी को पकाने में बहुत कम समय लगेगा और आपका अधिकतर समय इसे फ्रीज़ करने में जाएगा।
Ingredients
- 3-4 ब्रेड के स्लाइस
- 1 लीटर दूध
- कुछ स्ट्रैंड्स केसर (ऑप्शनल)
- 1/2 कप सफेद शक्कर
- अपनी पसंद के ड्राईफ्रूट्स चॉप किए हुए
- 1/4 चम्मच इलाइची पाउडर
Step
- Step 1:
सबसे पहले ब्रेड के साइड्स निकाल कर अलग कर लें।
- Step 2:
इसके बाद आप इसके क्रम्स बना लें।
- Step 3:
अब एक कढ़ाई में दूध को गाढ़ा होने तक उबालें और साइड से खुरचते रहें। इसमें आप शक्कर, केसर, ड्राईफ्रूट्स आदि डालें।
- Step 4:
जब दूध थोड़ा पक जाए तो इसमें ब्रेड क्रम्स डालकर पकाएं।
- Step 5:
अब इसे ठंडा कर मोल्ड में डालें और फ्रीज़ कर दें।
- Step 6:
कुछ घंटों में आपकी कुल्फी तैयार हो जाएगी।
- Step 7:
इसे सर्व करते समय ऊपर से पिस्ता, बादाम आदि डाले जा सकते हैं। अपनी कुल्फी का आनंद लें।
आपको बस 15 मिनट इसे पकाकर फिर फ्रीज करने के लिए रख देना है। हां, अब फ्रीजिंग टाइम तो लगेगा ही, लेकिन यकीन मानिए कुकिंग टाइम सिर्फ 15 मिनट में ही पूरा हो जाएगा।
विधि-
- वैसे तो आप ये कुल्फी ब्राउन या व्हाइट किसी भी ब्रेड से बना सकते हैं, लेकिन सही मायनों में कुल्फी का स्वाद व्हाइट या मिल्क ब्रेड से ही आएगा। आपको ये ध्यान रखना है कि ब्रेड के किनारे पूरी तरह से कटे हुए हों।
- इसके बाद आपको ब्रेड को क्रम्स में बदलना है। आप इसे मिक्सर की मदद से कर सकते हैं।
- अब बस पकाने का काम करना है और इसके लिए आप 1 लीटर दूध को उबालें और चलाते रहें। आपको इसे धीमी आंच पर उबालना है और पकाते रहना है। ध्यान रहे कि दूध बर्तन के साइड में चिपकेगा और आपको उसे हटाना है।
- अब आपको इसमें शक्कर डालनी है और इसे चलाते रहना है। इसी के साथ, केसर भी डालना है ताकि इसमें अच्छा फ्लेवर आए। आप केसर स्किप करके वनीला एसेंस या कुछ और भी डाल सकते हैं।
- अब आप इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और 2 मिनट तक पकाने के बाद ब्रेड क्रम्स डालें। इसे थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाना है। कुल्फी की कंसिस्टेंसी वाला बैटर जब तक नहीं हो जाता तब तक आपको इसे पकाते रहना है।
- अब आप इसे गैस बंद कर ठंडा होने के लिए छोड़ दें और फिर कुल्फी मोल्ड में डालकर इसे फ्रीज़ कर दें। इसे ठंडा होने से लेकर फ्रीज़ करने तक में कुछ घंटों का समय लग सकता है, लेकिन आपका मुख्य काम यहां पूरा हो गया है।
- अब आप इसे निकाल कर कुल्फी का मज़ा लें। आप चाहें तो ऊपर से भी इसमें कुछ पिस्ता, बादाम आदि डाल सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।