ब्रेड का इस्तेमाल अधिकतर सभी लोग तरह-तरह की रेसिपीज बनाने के लिए करते हैं। वहीं अगर ब्रेड बासी या एक्सपायर हो जाती हैं, तो हम उसे फेंक देते हैं। यानि इस तरह की ब्रेड हमारे काम के लायक नहीं रहती है। जाहिर सी बात है कि आप भी ऐसा ही करती होंगी, लेकिन आज के बाद आपको इस नहीं करना है। बासी और एक्सपायर ब्रेड भी आपके बहुत काम आ सकती हैं। इसके बारे में हर कोई नहीं जानता है।
आपको बता दें जिस ब्रेड को आप बेकार समझकर कचरे में फेंक देते हैं। उसकी मदद से आप घर की सफाई और दाग-धब्बे हटा सकती हैं। शायद आपको सुनकर जरूर अजीब लग रहा होगा, परंतु यह सच है और आज हम आपको इस आर्टिकल में बासी ब्रेड से जुड़े कुछ हैक्स बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप अपने घरेलू कामों को आसान बना सकती हैं।
अब से आप बासी ब्रेड को फेंकने के बजाय घर के काम के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। यह नुस्खे आपके बेहद काम आने वाले हैं।
आप घर के-दरवाजों में लगे शीशे और बाथरूम और कमरे में लगे मिरर को चाहे जितना भी साफ कर लो, लेकिन उसपर लगे दाग-धब्बे और धूल जम ही जाती है। ऐसे में इसकी सफाई के लिए बासी ब्रेड की मदद ले सकती हैं। इसके लिए आपको बासी ब्रेड को लेकर गंदे कांच पर रगड़ना है। आप देखेंगे कांच और शीशे पर जमा सारी धूल और दाग हट जाएंगे। दरअसल, ब्रेड में मौजूद स्टार्च सफाई करने में मददगार होती है।
कपड़ों पर तेल का दाग लग जाए तो आप तुरंत उस जगह पर बासी ब्रेड का टुकड़ा रखकर दबाएं। ऐसा करने से कपड़े का सारा तेल ब्रेड सोख लेगी और तेल का दाग हल्का हो जाएगा। अब आप इसे बेकिंग सोडा डालकर वॉश कर दें। आप देखेंगे तेल का दाग बहुत हद तक साफ हो जाएगा।
आप ब्रेड में नमक और नींबू को मिक्स करके भी पीतल और तांबे के बर्तनों को साफ कर सकती हैं। इसके लिए आपको ब्रेड के टुकड़ों को पीसकर उसमें नमक और नींबू को डालकर मिक्स करना है। अब हाथों की मदद से इन बर्तनों पर इस मिश्रण को रगड़ें। ऐसा करने से बर्तन एकदम चमक जाएंगे।
यह विडियो भी देखें
ये भी पढ़ें: घर की सफाई में काम आ सकता है चावल का पानी, कुछ ऐसे बनाएं क्लीनर
अक्सर आपने देखा होगा बच्चे घरों की दीवार पर स्कैच पैन, कलर्स और क्रियोन के दाग लगा देते हैं। इसे लिए आप ब्रेड के टुकड़ों पर बेकिंग सोडा लगाकर धीरे-धीरे दीवार पर रगड़ें। वॉल पर लगे दाग साफ हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें: घर की सफाई का झंझट हुआ खत्म! नारियल तेल से जुड़े ये अमेजिंग क्लीनिंग हैक्स आएंगे काम
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।