Sawan Special: व्रत वाली लौकी की सब्जी मिनटों में करें तैयार, जानें रेसिपी

अपने व्रत को लेकर महिलाएं बहुत ही सचेत रहती हैं और खाने-पीने का काफी ध्यान रखती हैं। हालांकि, महिलाएं हर बार एक ही फलाहार खा-खाकर बोर हो जाती हैं। अगर आप भी रोज-रोज एक ही तरह का फलाहार खा-खाकर बोर हो गई हैं, तो आप स्वादिष्ट लौकी की सब्जी बना सकती हैं।
क्योंकि गर्मियों के मौसम में बहुतायत में मिलने वाली सब्जियों में से एक है लौकी। लौकी की सब्जी कई तरह से बनाई जाती है, लेकिन इस बार आप बिना लहसुन और प्याज से ये सब्जी बनाएं और अपने व्रत को मसालेदार बनाएं।
व्रत वाली लौकी की सब्जी Recipe Card
आप इस तरह व्रत वाली लौकी की सब्जी 15 मिनट में तैयार कर सकती हैं।
Ingredients
- 1/2 किलो- लौकी
- 2 टेबल स्पून-तेल
- 1 चम्मच- जीरा
- 1 चम्मच- धनिया पाउडर
- 1/2 चम्मच- गरम मसाला
- 1 चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच- हल्दी पाउडर
- स्वादानुसार- नमक
- 1 छोटा चम्मच-अमचूर पाउडर
Step
- Step 1:
लौकी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को छिलकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
- Step 2:
अब गैस पर कुकर रखें और इसमें तेल डालकर गर्म कर लें। फिर इसमें जीरा डालकर हल्का ब्राउन कर लें।
- Step 3:
जब जीरा ब्राउन होने लगे तो इसमें लौकी और हल्दी, नमक डालकर 5 मिनट तक पकने दें।
- Step 4:
अब एक कढ़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और इसमें सभी मसाले डालकर पका लें।
- Step 5:
फिर लौकी को कुकर से बाहर निकालें और इसे कढ़ाही में मसालों के साथ मिला दें।
- Step 6:
इसे लगभग 5 मिनट तक पकने दें और गैस बंद कर दें। बस आपकी लौकी की सब्जी तैयार है।
बनाने का तरीका-
- लौकी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को छिलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर इसे बनाने से पहले उबाल भी सकती हैं।
- अब गैस पर कुकर रखें और इसमें तेल डालकर गर्म कर लें। फिर इसमें जीरा डालकर हल्का ब्राउन कर लें। (लौकी के छिलके से बनाएं क्रिस्पी भुजिया)
- जब जीरा ब्राउन होने लगे तो इसमें लौकी और हल्दी, नमक डालकर 5 मिनट तक पकने दें। फिर कुकर में एक सीटी आने पर गैस बंद कर दें।
इसे ज़रूर पढ़ें- किसी भी व्रत के लिए आप भी बनाएं इन शानदार रेसिपीज को
- अब एक कढ़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और इसमें सभी मसाले डालकर पका लें। फिर लौकी को कुकर से बाहर निकालें और इसे कढ़ाही में मसालों के साथ मिला दें।
- इसे लगभग 5 मिनट तक पकने दें और गैस बंद कर दें। बस आपकी लौकी की सब्जी तैयार है आप इसे गरमा-गर्म रोटी, पूड़ी या नान के साथ सर्व कर सकती हैं।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।