Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:46 AM IST

पानी पूरी की क्रिस्पी बूंदी 10 मिनट में करें तैयार, जानें आसान रेसिपी

अगर आप घर पर क्रिस्पी पानी पूरी बनाना चाहती हैं, तो इस लेख में बताई गई रेसिपी आपके काम आ सकती है। 
Updated:- 2022-08-01, 17:05 IST
how to make boondi recipe

आजकल गोलगप्पे न सिर्फ महिलाएं बल्कि बच्चों के भी फेवरेट हैं। क्योंकि गोलगप्पे एक ऐसी चीज है जिसे देखकर ही मुंह में पानी आ जाता है। हालांकि, बरसात की वजह से लोग बाहर नहीं जा पाते हैं या फिर ज्यादा बाहर के फूड खाने से बचते हैं। इसलिए बहुत-सी महिलाएं घर पर ही कई सारी चीजें बनाना पसंद करती हैं।

हालांकि, महिलाएं गोलगप्पे या फिर इसका पानी आसानी से बना लेती हैं, लेकिन उन्हें बूंदी बनाने में काफी दिक्कत होती है। क्योंकि कई महिलाओं के लिए बूंदी बनाना बहुत झंझट का काम लगता है और कई महिलाएं बूंदी बनाती हैं, तो ये एकदम परफेक्ट नहीं बन पाती। इसलिए अगर आप भी एकदम क्रिस्पी पानी पूरी बनाना चाहती हैं, तो आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकती हैं।

पानी पूरी की क्रिस्पी बूंदी Recipe Card

आप घर पर इन स्टेप्स से पानी पूरी की क्रिस्पी बूंदी बना सकती हैं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 10 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 5 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Others
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • 1 कप- बेसन
  • 1/2 चम्मच- पीला रंग
  • 1/2 चम्मच- बेकिंग सोडा
  • 1/2 कप- पानी
  • स्वादानुसार- नमक
  • तलने के लिए- तेल

Step

  1. Step 1:

    बूंदी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में बेसन को छान लें।

  2. Step 2:

    फिर इसमें नमक, बेकिंग सोडा, पीला रंग डालें और अच्छी तरह से मिला लें।

  3. Step 3:

    अब इसमें मिश्रण में जरूरत के हिसाब से पानी डालें और एक स्मूथ मिश्रण तैयार कर लें।

  4. Step 4:

    अब गैस पर कढ़ाही में तेल गर्म करें और तेल को अच्छी तरह से पकने दें।

  5. Step 5:

    बूंदी बनाने के लिए आप छन्नी वाला स्पून लेना होगा फिर मिश्रण को छानते हुए कढ़ाही में डालें।

  6. Step 6:

    ऐसा करती रहे और कढ़ाही से बूंदी निकालकर बाउल में निकाल लें।

  7. Step 7:

    इसके बाद इसे पानी पूरी के पानी में इस्तेमाल करें।

बनाने का तरीका

Crispy boondi recipe

  • बूंदी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में बेसन को छान लें। (कच्चे आम का खट्टा-मीठा जलजीरा)
  • फिर इसमें नमक, बेकिंग सोडा, पीला रंग डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
  • अब इसमें मिश्रण में जरूरत के हिसाब से पानी डालें और एक स्मूथ मिश्रण तैयार कर लें।
  • अब गैस पर कढ़ाही में तेल गर्म करें और तेल को अच्छी तरह से पकने दें।

इसे ज़रूर पढ़ें- बरसात में भी बनेंगे सूजी के कुरकुरे और फूले हुए गोलगप्पे, बस अपनाएं ये 3 देसी ट्रिक्स

  • बूंदी बनाने के लिए आप छन्नी वाला स्पून लेना होगा फिर मिश्रण को छानते हुए कढ़ाही में डालें।
  • ऐसा करती रहे और कढ़ाही से बूंदी निकालकर बाउल में निकाल लें।
  • इसके बाद इसे पानी पूरी के पानी में इस्तेमाल करें। (प्रसाद वाली मीठी बूंदी रेसिपी)

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।