गोलगप्पे एक ऐसी चीज़ है जिसे देखकर मुंह में पानी आ ही जाता है और अगर एक बार इसे खाने लग जाएं तो मन भी नहीं भरता है। क्योंकि इसे महिलाएं ही नहीं बल्कि सभी लोग बड़ी शौक से खाते हैं। इसलिए महिलाओं ने कई बार घर पर गोलगप्पे बनाने का ट्राई भी किया होगा, लेकिन ये उतने स्वादिष्ट नहीं बन पाए होंगे जितने बाहर के स्वादिष्ट होते हैं।
क्योंकि कई महिलाएं गोलगप्पे तो आसानी से बना लेती हैं लेकिन वे बाहर जैसा खट्टा पानी नहीं बना पाती हैं। अगर आप भी बाहर जैसा गोलगप्पे का पानी (Pani Puri Masala) नहीं बना पाती हैं, तो आप परेशान न हों क्योंकि आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप घर पर कच्चे आम का जलजीरा बना सकती हैं।
बनाने का तरीका (Raw Mango Recipes)
- कच्चे आम का जलजीरा बनाने के लिए सबसे पहले आप आम के छिलके उतार लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर रख लें। (3 तरह से बनाएं जलजीरा)
- अब एक बाउल में लाल मिर्च, नमक, आम के टुकड़े, काला नमक, जीरा, पुदीने के पत्ते, कटी हुई हरी मिर्च डालें।
- अब इन सभी सामग्री को मिक्सी में डालकर पानी की सहायता से पीस लें।
- फिर इसे एक बड़े बाउल में निकालें और पिसा हुआ मिश्रण डाल दें।
- अब इसमें अपनी जरूरत के हिसाब से पानी डालें और इसमें बूंदी, पुदीने की पत्तियां और हरा धनिया डाल दें।
- अब इसे लगभग 1 से 2 घंटे के लिए फ्रिज में रखें और गोलगप्पे के साथ सर्व करें।
Image Credit- (@Freepik)
कच्चे आम का खट्टा-मीठा जलजीरा Recipe Card
इस तरह बनाएं कच्चे आम का खट्टा-मीठा जलजीरा।
- Total Time :
- 10 min
- Preparation Time :
- 5 min
- Cooking Time :
- 5 min
- Servings :
- 3
- Cooking Level :
- Medium
- Course:
- Others
- Calories:
- 125
- Cuisine:
- Indian
- Author:
- Shadma Muskan
सामग्री
- 1 कप- कच्चा आम (कटा हुआ)
- 1 कप- पुदीने के पत्ते
- आधा कप- हरा धनिया
- आधा छोटा चम्मच- जीरा पाउडर
- 4 से 5- हरी मिर्च
- स्वादानुसार- नमक
- 1 चम्मच- लाल मिर्च
- आधा चम्मच- काला नमक
- आधा कप- बूंदी
विधि
- Step 1
- कच्चे आम का जलजीरा बनाने के लिए सबसे पहले आप आम के छिलके उतार लें और काट कर रख लें।
- Step 2
- अब एक बाउल में लाल मिर्च, नमक, आम के टुकड़े, काला नमक, जीरा, पुदीने के पत्ते, कटी हुई हरी मिर्च डालें।
- Step 3
- अब इन सभी सामग्री को मिक्सी में डालकर पानी की सहायता से पीस लें।
- Step 4
- फिर इसे एक बड़े बाउल में निकालें और पिसा हुआ मिश्रण डाल दें।
- Step 5
- अब इसमें अपनी जरूरत के हिसाब से पानी डालें और इसमें बूंदी और हरा धनिया डाल दें।
- Step 6
- अब इसे लगभग 1 से 2 घंटे के लिए फ्रिज में रखें और गोलगप्पे के साथ सर्व करें।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।