इन ट्रिक्स से बनाएं स्वादिष्ट भरवां परवल, उंगलियां चाटते-चाटते थक जाएंगे लोग

गर्मियों के मौसम में ज्यादातर हरी सब्जियां खाई जाती हैं, लेकिन रोजाना ये डिशेज बोरिंग लगने लगती हैं। इसलिए हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसी रेसिपी, जिसका नाम स्पेशल तो नहीं है लेकिन स्वाद ऐसा की आपको खाने के बाद भी याद रहेगा। जी हां, आज हम आपके लिए मसाला परवल बनाने की विधि लेकर आए हैं।
बता दें भरवां परवल एक बंगाली डिश है। परवल आमतौर पर बंगाली घरों में बनाए जाते हैं। आप अगर परवल की वहीं एक जैसी सब्जी खाकर बोर हो चुकी हैं, तो आप परवल की इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें। ये खाने में बहुत टेस्टी लगती है, खासतौर पर पराठे के साथ। तो आइए जानें शाही भरवां परवल को बनाने का तरीका।
भरवां परवल Recipe Card
परवल का स्वाद बढ़ाने के लिए सौंफ-धनिया को दरदरा पीसकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
Ingredients
- परवल- 10
- प्याज- 2 (बारीक कटा हुआ)
- बेसन-एक छोटा चम्मच
- अदरक- 1 इंच
- हरी मिर्च- 8 (कटी हुई)
- हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- जीरा- आधा छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- अमचूर पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- तेल- आधा कप
- नमक- स्वादानुसार
Step
- Step 1:
परवल को अच्छी तरह से धो लें और फिर छिलके उतार लें।
- Step 2:
छिलके उतारने के बाद बीच में चीरा लगाएं और तमाम बीज निकाल लें।
- Step 3:
अब कड़ाही में तेल डालकर तड़का लगाएं। फिर सभी सामग्री डाल दें।
- Step 4:
बस आपका परवल में भरने के लिए मसाला तैयार है, जिसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- Step 5:
ठंडा होने के बाद मसाला परवल के अंदर डालें और कड़ाही में डालकर फ्राई करें।
- Step 6:
अगर परवल पक गए हैं, तो गरम-गरम रोटी के साथ सर्व करें।
विधि

- सबसे पहले परवल को अच्छी तरह से धो लें और फिर छिलके उतार लें। (कैसे छीलें परवल) धोने के बाद पानी सूखने के लिए 10 मिनट तक रख दें।
इसे जरूर पढ़ें- इस आसान रेसिपी से मिनटों में बनाएं भरवां टिंडे की टेस्टी सब्जी
- छिलके उतारने के बाद बीच में चीरा लगाएं और तमाम बीज निकाल लें। साथ ही, अन्य सामग्री भी तैयार कर लें जैसे प्याज काटकर और सभी मसाले तैयार करके रख लें।
- अब गैस पर कड़ाही रखें और 1 चम्मच तेल डालकर तड़का लगाएं। तेल को गर्म होने दें और फिर जीरा, अदरक, प्याज और कटी हुई हरी मिर्च डालकर खुशबू आने दें।
- फिर अमचूर पाउडर छोड़कर सारे मसाले डाल दें और इसे लगभग 5 मिनट तक भून लें। इस दौरान बेसन डाल दें और लगातार चलाते रहें।
- अब नमक और अमचूर पाउडर मिक्स करें और फिर गैस बंद कर दें। बस आपका परवल में भरने के लिए मसाला तैयार है, जिसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- ठंडा होने के बाद मसाला परवल के अंदर डालें और एक प्लेट में रख दें। अब गैस पर एक कड़ाही रखें और बचा हुआ तेल डालकर गर्म कर लें।
इसे जरूर पढ़ें- Easy Recipe: नए तरीके से बनाएं भरवां तोरई की सब्जी, हर कोई करेगा तारीफ
- तेल गर्म होने के बाद परवल को फ्राई कर लें। 5 मिनट तक परवल को ढककर रख दें और फिर गैस बंद कर दें। अगर परवल पक गए हैं, तो एक प्लेट में निकालें और गरम-गरम रोटी के साथ सर्व करें।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।