इस आसान रेसिपी से मिनटों में बनाएं भरवां टिंडे की टेस्टी सब्जी

किसी भी सब्जी को भरवा तरीके से बनाने का स्वाद और मज़ा ही कुछ अलग होता है। चाहे दाल चावल के साथ भरवां करेले का स्वाद उठाना हो या फिर भरवां बैगन का जायका लेना हो, ये सब्जियां खाने के स्वाद को दोगुना कर देती हैं। ऐसी ही भरवां सब्जियों में से एक है भरवां टिंडे की सब्जी। अगर आपने टिंडे की सब्जी खायी है तो हम आपको इसकी भरवां सब्जी की ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे खाने के बाद आप अंगुलियां चाटते रह जाएंगे। तो चलिए देखें इसकी आसान रेसिपी।
भरवां टिंडे की सब्जी Recipe Card
भरवां टिंडे की सब्जी कीआसान रेसिपी
Ingredients
- टिंडा - 250 ग्राम
- लहसुन -100 ग्राम
- प्याज -2 बड़े आकार के
- धनिये के बीज-4 चम्मच
- जीरा- 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
- अमचूर पाउडर-1 छोटा चम्मच
- कलोंजी -1 /2 चम्मच
- सौंफ -1 /2 चम्मच
- साबुत लाल मिर्च -2
- तेल -आवश्यकतानुसार
- नमक -स्वादानुसार
- दही -1 चम्मच
Step
- Step 1:
सभी सूखे मसालों जैसे जीरा, खड़ी धनिया, कलोंजी ,सौंफ और लाल मिर्च को भूनकर पीस लें।
- Step 2:
टिंडों को छील लें और हर एक टिंडे के बीच में जगह बनाते हुए चाकू की मदद से इसके अंदर से बीज अलग कर दें।
- Step 3:
लहसुन और प्याज को अच्छी तरह छीलकर दरदरा पेस्ट तैयार कर लें और इसे अच्छी तरह से भून लें।
- Step 4:
इसमें सूखे मसाले मिला दें और अमचूर पाउडर मिला दें। एक -एक करके सारे टिंडों में सारे मसाले अच्छी तरह से स्टफ करें।
- Step 5:
एक कढ़ाई में तेल डालकर एक -एक करके सारे टिंडे कढ़ाई में रखें और ढक कर पकने दें।
- Step 6:
जब टिंडे पके हुए दिखें तब इसमें 1 चम्मच फेंटा हुआ दही डालें। गरमा-गरम टिंडे तैयार हैं, इनका मज़ा उठाएं।
बनाने का तरीका
- भरवां टिंडे बनाने के लिए सबसे पहले सभी सूखे मसालों जैसे जीरा, खड़ी धनिया, कलोंजी ,सौंफ और लाल मिर्च को भूनकर पीस लें।
- टिंडों को अच्छी तरह से धोकर इनका छिलका अलग कर लें और हर एक टिंडे के बीच में जगह बनाते हुए चाकू की मदद से इसके अंदर से बीज अलग कर दें।
- लहसुन और प्याज को अच्छी तरह छीलकर दरदरा पेस्ट तैयार कर लें और इस पेस्ट को कढ़ाई में थोड़ा तेल डालकर अच्छी तरह से भून लें। इसमें सूखे मसाले मिला दें और अमचूर पाउडर मिला दें।
- एक -एक करके सारे टिंडों में सारे मसाले अच्छी तरह से स्टफ करें।
- एक कढ़ाई में तेल डालकर गरम करें और इसमें थोड़ा हल्दी पाउडर डालें और एक -एक करके सारे टिंडे कढ़ाई में रखें और ढक कर पकने दें।
- कम से कम 10 मिनट तक टिंडे पकने दें और बीच-बीच में ढक्कन हटाकर चेक करें। जब पूरा मसाला सभी टिंडों में अच्छी तरह से मिक्स हो जाए और टिंडे पके हुए दिखें तब इसमें 1 चम्मच फेंटा हुआ दही डालें।
- जब दही इन सभी टिंडों में मिक्स हो जाए तब गैस बंद कर दें और गरमा -गरम टिंडों का स्वाद दाल -चावल या पराठों के साथ उठाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।