Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:07 AM IST

'बेसन की भिंडी' बनाने का सबसे आसान तरीका जानें

भिंडी की अलग तरह की रेसिपी बनाना चाहती हैं तो इस बार बेसन वाली भिंडी ट्राई करके देखें। इसे बनाने की आसान विधि पढ़ें। 
Updated:- 2021-02-27, 11:04 IST
besan  ki  bhindi  step  by  step

गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में भिंडी नजर आने लग गई है। भिंडी एक ऐसी सब्‍जी है, जिसे कई तरह से पका कर खाया जा सकता है। यह सेहतमंद भी होती है और खाने में स्‍वादिष्‍ट भी लगती है। कई घरों में भिंडी को फ्राई करके खाया जाता है तो कई घरों में रसेदार या भरवां भिंडी बनती है।

आज हम आपको भिंडी की एक अलग तरह की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे बनाना तो आसान होता ही है साथ ही यह बहुत कम समय में बन कर तैयार हो जाती है। हम बात कर रहे हें बेसन वाली भिंडी की।

बेसन वाली भिंडी Recipe Card

बेसन वाली भिंडी बनाने के आसान स्‍टेप्‍स पढ़े।

Non-Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Main Course
Calories: 700
Cuisine: Indian
Author: Anuradha Gupta

Ingredients

  • 250 ग्राम भिंडी
  • 3 बड़े चम्‍मच बेसन
  • 1 छोटा चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्‍मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्‍मच जीरा
  • 1/2 छोटा चम्‍मच हल्‍दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्‍मच लहसनु-अदरक का पेस्‍ट
  • 1 छोटा चम्‍मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्‍मच अमचुर पाउडर
  • चुटकीभर हींग
  • नमक स्‍वादानुसार
  • तेल जरूरत अनुसार

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले भिंडी को पानी से अच्‍छी तरह से वॉश करें और उसके बीच में चीरा लगा कर रख दें।

  2. Step 2:

    इसके बाद आप कढ़ाई को गैस पर चढ़ाएं और उसमें बेसन को हल्‍का सुनहरा होने तक भून लें।

  3. Step 3:

    अब कढ़ाई में तेल डालें और गरम करें। इस तेल में भिंडी को अच्‍छी तरह से फ्राई करें।

  4. Step 4:

    अब भिंडी को अलग प्‍लेट में निकाल कर रख लें और ठंडा होने दें।

  5. Step 5:

    इसके बाद कढ़ाई में बचे हुए तेल को फिर से गरम करें। इस तेल में हींग-जीरे का तड़का लगाएं।

  6. Step 6:

    अब कढ़ाई में बेसन सहित सभी मसाले डाल दें और अच्‍छी तरह से भून लें।

  7. Step 7:

    अब इस मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें और ठंडा होने के बाद मिश्रण को भिंडी में स्‍टफ करें।

  8. Step 8:

    अब बचे हुए मिश्रण में भिंडी को 2 से 3 मिनट के लिए फ्राई करें। आपकी बेसन वाली भिंडी बन कर तैयार हो जाएगी।

  9. Step 9:

    बेसन वाली भिंडी को आप रोटी या पराठे के साथ सर्व कर सकती हैं। यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भरवां भिंडी की तरह ही होती है, मगर इसमें इंग्रीडियंट्स अलग पड़ते हैं। बेस्‍ट बात तो यह है कि आपके घर में अगर मेहमान आ रहे हैं या फिर पार्टी है तो आप बेसन वाली भिंडी उन्‍हें भी परोस सकती हैं।

तो चलिए हम आपको घर पर ही आसान स्‍टेप्‍स में बेसन वाली भिंडी बनाने का तरीका बताते हैं।

विधि

  • सबसे पहले भिंडी को अच्‍छी तरह से पानी से साफ करें और फिर बीच में लंबा चीरा लगा कर रख दें। चीरा लगाते वक्‍त इस बात का ध्‍यान जरूर रखें कि भिंडी दो भागों में न बट जाए।
  • अब एक कढ़ाई को गैस पर चढ़ाएं और बिना कुछ डालें धीमी आंच में बेसन को अच्‍छी तरह से भून लें। बेसन को तब तक भूने जब तक वह हल्‍का ब्राउन न हो जाए।
  • अब आप गैस पर कढ़ाई चढ़ाएं और कढ़ाई में तेल डालें। आपको 2 बड़े चम्‍मच तेल कढ़ाई में डालना है, ताकि भिंडी को अच्‍छी तरह फ्राई करके कुरकुरा बनाया जा सके।
  • जब भिंडी फ्राई हो जाए तो उसे एक अलग प्‍लेट में निकाल कर रख दें और ठंडा होने दें। अगर घर में बटर पेपर हो तो भिंडी उसी में रखें। इससे भिंडी पर लगा एक्‍सट्रा ऑयल बटर पेपर सोख लेगा।
  • अब कढ़ाई को दोबारा गैस पर चढ़ाएं। बचे हुए तेल में जीरा और हींग डाल कर तड़का लगाएं। अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्‍ट डालें। इसके बाद आप मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्‍दी, गरम मसाला डालें। इसे अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें और फिर नमक डालें।
  • इसके बाद इस मिश्रण में भुना हुआ बेसन डालें और करछी से अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें।अब इस मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें।
  • मिश्रण के ठंडा होने पर इसे भिंडी के अंदर स्‍टफ करें। आपका मिश्रण तब भी बच जाएगा। इस मिश्रण में ही स्‍टफ की हुई भिंडी को फ्राई कर लें। 2 से 3 मिनट तक करछी से भिंडी को चलाएं। फिर भिंडी में अमचूर पाउडर डालें और गैस बंद कर दें।
  • अब आप गरम-गरम बेसन वाली भिंडी को रोटी या पराठे के साथ सर्व कर सकती हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।