Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:56 AM IST

बच्‍चों के लिए घर पर कैसे बनाएं कलरफुल बर्फ का गोला, जानें तारीका

बर्फ के गोले के रंग-बिरंगे फ्लेवर्स सबके मुंह में पानी ले आते हैं और अब तो मौसम भी इसी का है। लेकिन, बच्‍चों को बाहर से बर्फ के गोले खरीदकर देने से बेहतर होगा की आप उसे घर पर ही बना बर्फ के गोला दें। इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है और ये एक से दो स्‍टेप में आसानी से बन जाता है।
Updated:- 2019-04-02, 17:09 IST
ice candy chuski main

गर्मियों के मौसम में ठंडी चीजें खाने का दिल करता हैं और यह जरूरी भी है कि आप अपने खाने में ज्‍यादा से ज्‍यादा ठंडे पदार्थों का इस्‍तेमाल करें। इससे आपके शरीर का तापमान नियंत्रित रहेगा। गर्मियों के मौसम में बर्फ के गोले सबसे ज्‍यादा पसंद किये जाते है। बर्फ के गोले के रंग-बिरंगे फ्लेवर्स सबके मुंह में पानी ले आते हैं और अब तो मौसम भी इसी का है। गर्मियों में आइसक्रीम और बर्फ के गोले सभी को आकर्षित करते हैं, खासकर बच्‍चों को बहुत ही ज्‍यादा पसंद आते है। इसका खट्टा मीठा टेस्‍ट और इसका कलर किसी को भी सहज ही आकर्षित करता है। लेकिन, बच्‍चों को बाहर से बर्फ के गोले खरीदकर देने से बेहतर होगा की आप उसे घर पर ही बना बर्फ के गोला दें, क्‍योंकि बाहर मिलने वाला बर्फ के गोला बच्चों के लिए खतरनाक हो सकता है, क्‍योंकि इसमें मिलावट का खतरा बढ़ सकता है। वैसे इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है और ये एक से दो स्‍टेप में आसानी से बन जाता है। तो देर किस बात की है अपने बच्चों और उनके दोस्तों के लिए इसे बनाकर उन्हें इसका मजा लेते हुए देखें। आइए जानें, बर्फ के गोला बनाने का तरीका।

ice candy chuski inside

इसे जरूर पढ़ें: घर पर बनाएं पॉपुलर इंडो चायनीज डिश शेजवान फ्राइड इडली, जानें रेसिपी

बर्फ का गोला बनाने के लिए सामग्री:

बर्फ के क्यूब्स- 32

गुलाब का शरब- 6 टेबल स्‍पून

नीले लैगून का शरबत- 5 टेबल स्‍पून

खस का शरबत- 5 टेबल स्‍पून

ओरेंज शरबत- 5 टेबल स्‍पून

दूध की रबड़ी- 4 टेबल स्‍पून

ice candy chuski inside

बर्फ का गोला बनाने का तरीका:

सबसे पहले बर्फ की क्यूब्स लें और इसे एक जार में डालकर बर्फ को क्रश कर लें। इसके बाद बारीक किये हुए बर्फ को किसी डिस्पोजेबल गिलास में डालकर हाथों से दबा लें। ध्‍यान रखें कि बर्फ जल्दी से पिघल जाती है इसलिए यह काम जल्‍द से जल्‍द करें।

इसी तरह सभी गिलास को भर लें और कुचली हुई बर्फ के बीच में आइस स्टिक लगा लें और एक बार फिर गिलास में कुचली हुई बर्फ को डाले और इसे धीरे से दबाएं ताकि आइसक्रीम स्टिक सेट हो जाए।

आप अलग-अलग शरबत का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपनी पसंद से बर्फ के चारों ओर सिरप डालें। आप अपनी पसंद के शरबत को बर्फ के गोले में डाल सकती हैं।

ice candy chuski inside

 

इसे जरूर पढ़ें: घर पर कैसे बनाएं आम का अचार, जानें आसान तरीका

इसलिए एक गिलास में गुलाब के शरबत, नीले लैगून का शरबत, एक गिलास में खस के शरबत, और एक में ओरेंज के शरबत का इस्‍तेमाल करें। अगर आप चाहें तो इन बर्फ के गोलो में दूध की बनी रबड़ी भी डाल सकती हैं। वैसे यह मीठे शरबत में ही अच्छी लगती हैं।

और बस कुछ आसान स्टेप के साथ तैयार हैं आपके बर्फ के गोले। जब आप इसे बच्‍चों को सर्व करेंगी तो बच्‍चे खुश हो जाएंगे। घर पर मेहमानों के आने पर उन्‍हें खुद के बनाएं हुए बर्फ के गोले सर्व करें और उनकी तारीफ पाएं।

Photo courtesy- (Wikiwand, Picdeer, Deskgram, Twitter)

 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।