Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:09 AM IST

बनारस की स्पेशल टमाटर चाट, एक बार जरूर बनाकर देखें 

अब आपको बनारस जाकर चाट खाने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं, जिसकी मदद से टमाटर चाट घर पर भी आसानी से बनाई जा सकती है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-06-08, 11:52 IST
Easy banaras special tomato chaat recipe

खई के पान बनारस वाला, खुल जाए बंद अकल का ताला’...... इस गाने के बोल वाराणसी के पान की खासियत बताने के लिए काफी है। साथ ही यह समझने के लिए कि बनारस और यहां का खान-पान कितना फेमस है। यहां की लस्सी, यहां का चाट... जैसे व्यंजन इतने स्वादिष्ट होते हैं कि इनका स्वाद हर कोई चखना चाहता है। 

खासकर टमाटर की चाट..... जो भी एक बार इसे खाएगा खाता ही रह जाएगा। टमाटर की यह चाट बहुत ही चटपटी और खट्टी-मीठी होती है। इसमें टमाटर का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है और ऊपर से चाशनी भी बनाकर डाली जाती है। मगर हम आपको बिना चाशनी की चाट बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे।  

बनारस की स्पेशल टमाटर चाट Recipe Card

अगर आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं तो एक बार यह रेसिपी जरूर ट्राई करें।

Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • 400 ग्राम- टमाटर (कटे हुए)
  • 3- आलू (उबले हुए)
  • 1- अदरक (बारीक कटी हुई)
  • स्वादानुसार- नमक
  • 1 चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
  • 2 चम्मच- इमली का पेस्ट
  • 2 -3 चम्मच-नमकीन सेव
  • 1 छोटा चम्मच- गर्म मसाला
  • 2- प्याज (बारीक कटी हुई)
  • 2 चम्मच- हरा धनिया
  • 1 चम्मच- भुना जीरा पाउडर
  • 1 चम्मच- काला नमक
  • आधा कप-तेल
  • 1-2- हरी मिर्च (कटी हुई)

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले एक पैन में घी डालकर गर्म करें। घी गर्म होने के बाद जीरा,अदरक, काजू और हरी मिर्च डालकर फ्राई कर लें। 

  2. Step 2:

    अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर डालकर सभी मसालों को हल्की आंच पर भून लें।

  3. Step 3:

    इस दौरान हम टमाटर काट लेंगे। जब टमाटर कट जाएं तो इसमें काला नमक, नमक और गर्म मसाला डालकर अच्छी तरह से मिला लें। 

  4. Step 4:

    हल्की आंच पर टमाटर को पकने दें और एक मिनट बाद आधा कप पानी डालकर टमाटर को अच्छी तरह से गला लें।

  5. Step 5:

    5 मिनट बाद टमाटर को चम्मच से हल्का-हल्का मैश करें और इमली का पल्प डालकर मिक्स अच्छी तरह से मिक्स कर लें। 

  6. Step 6:

    2 मिनट बाद गैस को बंद कर दें। इसे एक बाउल में निकालें और ऊपर से नींबू का रस डालकर सर्व करें। 

विधि 

Banaras tomato chaat

  • टमाटर की चाट बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी डालकर गर्म करें। घी गर्म होने के बाद इसमें जीरा, कटी हुई अदरक, साबुत काजू और हरी मिर्च डालकर हल्का सा फ्राई कर लें। 
  • अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर डालकर सभी मसालों को हल्की आंच पर भून लें। मगर मसालों को लगातार चलाते रहें। 

इसे ज़रूर पढ़ें-  शाम के स्नैक्स के लिए खाना हो कुछ चटपटा, तो घर पर 10 मिनट में बनाएं ये नमकीन चाट

  • इस दौरान हम टमाटर काट लेंगे। जब टमाटर कट जाएं तो इसमें काला नमक, नमक और गर्म मसाला डालकर अच्छी तरह से मिला लें। 
  • हल्की आंच पर टमाटर को पकने दें और एक मिनट बाद आधा कप पानी डालकर टमाटर को अच्छी तरह से गला लें। इसके लिए हमें पैन को 5 मिनट के लिए ढकना होगा। 
  • 5 मिनट बाद टमाटर को चम्मच से हल्का-हल्का मैश करें और फिर इसमें मैश किए हुए आलू, चाट मसाला, हरा धनिया और इमली का पल्प डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। 

इसे ज़रूर पढ़ें-  स्नैक्स में तैयार करें चटपटा आलू काबली चाट, नोट करें रेसिपी  

  • अब हल्की आंच पर आलू को टमाटर के साथ 2 मिनट ढक कर पकने के लिए छोड़ दें। 2 मिनट बाद गैस को बंद कर दें। इसे एक बाउल में निकालें और ऊपर से नींबू का रस डालकर सर्व करें।
  • आपकी चटपटी बनारस की टमाटर वाली चाट बनकर तैयार है। आप चाहें तो ऊपर से सेव भी डाल सकते हैं। 

Image Credit- (@Freepik) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।