Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:32 AM IST

चुटकियों में अरबी से स्वादिष्ट कबाब बनाना सीखें, यह रही आसान विधि

अगर आपका स्नैक्स में कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहते हैं, तो एक बार अरबी की टिक्की की यह रेसिपी बनाकर देखें। यकीनन इसका स्वाद ऐसा है कि आप एक बार नहीं, बल्कि हर बार इस डिश को बनाना पसंद करेंगे।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-04-22, 12:23 IST
how to make arbi kabab in hindi

हर मौसम अपने साथ कई तरह के बदलाव लाता है। मार्केट में भी तरह-तरह की सब्जियां आने लग जाती हैं। इन सब्जियों में से एक है अरबी। वैसे तो अरबी अब पूरे 12 महीने बाजार में मिल जाती है, मगर इस सब्जी के आने का सही मौसम अब आ रहा है। इस मौसम में आपको बाजार में सस्ती और अच्छी अरबी आसानी से मिल जाती है। 

कुछ लोगों को अरबी इतनी पसंद होती है कि हर दूसरे-तीसरे दिन बनाना पसंद करते हैं। हालांकि, अरबी की सब्जी काफी अच्छी लगती है, लेकिन कई बार बोरियत होने लगती है। ऐसे में अगर आप भी अरबी की सब्जी खाकर तंग आ गए हैं, तो अब वक्त आ गया है कुछ नया ट्राई करने का।

अरबी कबाब। Recipe Card

इन ट्रिक्स से तैयार अरबी के कबाब।

Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • अरबी- 400 ग्राम
  • हरा धनिया- 2 चम्मच
  • हरी मिर्च- 3
  • बेसन-3 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
  • काली मिर्च- 1 बड़ा चम्मच
  • चाट मसाला- 1 चम्मच
  • दालचीनी पाउडर- 1 चम्मच
  • तेल- 3 चम्मच
  • ब्रेड क्रम्ब्स- 2 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार कर लें।

  2. Step 2:

    जब सारी अरबी के छिलके उतर जाएं, तो दूसरा सभी सामान काटकर रख लें। इन सामग्रियों को एक तरफ रखें।

  3. Step 3:

    अरबी को मैश कर लें और काली मिर्च, पत्तागोभी, प्याज, अजवाइन और बेसन डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

  4. Step 4:

    मिलाने के बाद इसमें दालचीनी पाउडर, नमक, पीसा हुआ मिश्रण और चाट मसाला डालकर मिलाएं।

  5. Step 5:

    जब अरबी के कबाब कोट हो जाएं, तो गैस पर एक पैन रखें और तेल गर्म करें।

  6. Step 6:

    तेल गर्म करने के बाद अरबी के कबाब डालें और दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें।

  7. Step 7:

    फिर ऊपरे से चाट मसाला डालकर हरी चटनी के साथ सर्व करें। यकीनन गरमा-गरम कबाब रोटी के साथ बहुत ही अच्छी लगता है।

जी हां, आज हम आपके लिए अरबी से तैयार स्वादिष्ट कबाब की रेसिपी लेकर आए हैं। कबाबों को न सिर्फ आसानी से बनाया जा सकता है, बल्कि स्वाद ऐसा है कि आपके घर वालों को काफी पसंद आएगा। आप सुबह के नाश्ते से लेकर शाम के स्‍नैक्‍स तक में अरबी के कबाब अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं घर पर अरबी के पत्ते बनाने के टिप्स-

अरबी के कबाब बनाने की विधि 

What are Indian kebabs made of

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार कर लें। साथ ही, अरबी को पानी में भिगोकर रख दें और लगभग आधे घंटे बाद हाथों से रगड़ें और अरबी को साफ कर लें। 

इसे जरूर पढ़ें-  कबाब के शौक़ीन हैं तो बनाएं इन बेस्ट रेसिपीज को, करेंगे सभी पसंद

  • जब सारी अरबी के छिलके उतर जाएं, तो दूसरा सभी सामान काटकर रख लें। इन सामग्रियों को एक तरफ रखें। फिर एक मिक्सर ग्राइंडर में हरा धनिया, बादाम, हरी मिर्च, अदरक और पानी डालकर बारीक पीस लें।  
  • इस दौरान अरबी को उबालने के लिए रख दें। जब अरबी अच्छी तरह पक जाएं, तो एक बाउल में निकाल लें। फिर अरबी को मैश कर लें और काली मिर्च, पत्तागोभी, प्याज, अजवाइन और बेसन डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। 
  • मिलाने के बाद इसमें दालचीनी पाउडर, नमक, पीसा हुआ मिश्रण और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अपने हाथ पर थोड़ा तेल लगाएं और इस मिश्रण से गोल गोल कबाब बना लें। अब इन्हें ब्रेड क्रम्ब्स में डालें और अच्छी तरह से कोट कर लें।
  • जब अरबी के कबाब कोट हो जाएं, तो गैस पर एक पैन रखें और तेल गर्म करें। तेल गर्म करने के बाद अरबी के कबाब डालें और दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें। फ्राई करने के बाद अरबी के कबाब को एक प्लेट में निकाल लें। 

इसे जरूर पढ़ें-  कबाब बनाते समय इन बातों का रखेंगी ध्यान तो टेस्ट हो जाएगा लाजवाब

  • फिर ऊपरे से चाट मसाला डालकर हरी चटनी के साथ सर्व करें। यकीनन गरमा-गरम कबाब रोटी के साथ बहुत ही अच्छी लगता है। 

Image Credit- (@Freepik)  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।