घर पर इस तरह बनाएं क्रिस्पी अलु वड़ी, जानिए आसान रेसिपी

यह गुजरात और महाराष्ट्र में खाया जाने वाला प्रमुख व्यंजन है, जो ना सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि सेहत से भी भरपूर है। गुजरात में इसे पात्रा और महाराष्ट्र में अलु वड़ी के नाम से जाना जाता है। इसे अरबी के पत्ते और बेसन के घोल से तैयार किया जाता है। बहुत-से लोग अरबी के पत्तों को घुइयां भी कहते हैं। इसे आप ना सिर्फ स्नैक्स के तौर पर खा सकती हैं बल्कि पात्रा की सब्जी, पकौड़े आदि भी बना सकती हैं। गुजरात में इसे ना सिर्फ त्योहारों पर बल्कि बारिश और ठंडे मौसम में भी ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं। आप भी अपने घर पर आलू वड़ी आसानी से बना सकती हैं। इसलिए आज हम इसकी आसान रेसिपी आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जिसे आप घर पर ज़रूर बनाएं और गुजराती फूड्स का लुत्फ उठाएं।
गुजराती अलु वड़ी Recipe Card
गुजराती अलु वड़ी घर पर कैसे बनाएं, जानें इस आर्टिकल में।
Ingredients
- अरबी के पत्ते- 20-22
- बेसन- 1 कप
- नमक- स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर- ½ चम्मच
- चाट मसाला- 1 चम्मच
- हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट- 2 चम्मच
- गरम मसाला- ¼ चम्मच
- पानी- आवश्यकतानुसार
- तेल - (तलने के लिए)
- नींबू का रस- स्वादानुसार
Step
- Step 1:
सबसे पहले अरबी के पत्तों को पानी से अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। फिर पत्तों से डंठल काटकर अलग कर लें।
- Step 2:
एक बाउल लें और फिर उसमें बेसन, हरी मिर्च- अदरक का पेस्ट, नमक आदि सभी सामग्री डाल दें और बेसन का घोल तैयार कर लें।
- Step 3:
अब एक बड़ा बर्तन लें और फिर इसमें एक-एक करके पत्ते रखें और इसके ऊपर बेसन के घोल की परत एक-एक करके लगाती जाएं।
- Step 4:
अब पत्तों के किनारों को मोड़कर नीचे से ऊपर की तरफ लाते हुए बंद करें और एक रोल तैयार कर लें।
- Step 5:
फिर अलु वड़ी को भाप में पका लें और ठंडा करने के बाद कढ़ाही में तेल गर्म करें और आलू वड़ी को अच्छी तरह तल लें।
- Step 6:
सेंकने के बाद इसे गैस से उतार लें और आप इसमें ऊपर से नींबू का रस डालें और गरमा-गर्म चटनी के साथ सर्व करें। इसी तरह की और भी आसान रेसिपीज पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
आलू वड़ी बनाने की विधि
- सबसे पहले अरबी के पत्तों को पानी से अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। फिर पत्तों से डंठल काटकर अलग कर लें।
- बेसन का घोल तैयार करने के लिए आप एक बाउल लें और फिर उसमें बेसन, हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट, हींग, नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, और चाट मसाला आदि सभी सामग्री डाल दें।
- अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए बेसन का एक घोल तैयार कर लें लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि मिश्रण ना तो ज्यादा पतला हो और ना ही बहुत गाढ़ा हो।
- अब अलु वड़ी बनाने के लिए आपको पत्ते पर तैयार बेसन का मिश्रण लगाना होगा। इसके लिए अब आप एक बड़ा बर्तन लें। फिर एक-एक करके पत्ते रखें और इसके ऊपर बेसन के घोल की एक-एक करके परत लगती जाएं।
- इस बात का खास ध्यान रखें कि पत्ते की उल्टी तरफ ऊपर ही होनी चाहिए यानि आप बेसन के घोल को पत्ते के उल्टी साइड पर ही लगाएं।
- बेसन लगाने के बाद अब आपके पास तीन पत्तों का सेट हो गया है, इन पत्तों के किनारों को मोड़कर नीचे से ऊपर की तरफ लाते हुए बंद करें। इसी तरह से सारे पत्ते तैयार कर लें।
- अब भाप में अलु वड़ी बनाने के लिएएक बड़े बर्तन में 1 कप पानी गरम रखें। फिर इसके ऊपर स्टील की छन्नी रखें। अब छन्नी के ऊपर सभी बनाएं हुए पात्रा रखें और ऊपर से ढक दें।
- अब पात्रा को धीमी आंच पर भाप में 15 मिनट तक पकने दें। 15 मिनट के बाद गैस को बंद करके पात्रा को बाहर निकाल लें।
- गैस से उतारने के बाद इन्हें थोड़ा ठंडा होने दें। जब पात्रा ठंडे हो जाएं, तो इन्हें 1/2 इंच के टुकड़ों में काट लें।
- अब बारी आती है पात्रा यानि आलू वड़ी को तलने की। इसके लिए आप एक कढ़ाही को धीमी आंच पर रखें और तलने के लिए तेल गर्म करें।
- अब अलु वड़ी के टुकड़ों को इसमें डालें और और इन्हें दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेंकें।
- सेंकने के बाद इसे गैस से उतार लें और आप इसमें ऊपर से नींबू का रस डालें और गरमा-गर्म चटनी के साथ सर्व करें। आप चाहें तो तेल में अलग से तड़का लगाने के लिए तिल और कद्दूकस किया हुआ नारियल भी डाल सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- शेफ पंकज भदौरिया से जानें तंदूरी आलू बनाने की आसान रेसिपी
Image Credit- (www.merisaheli.com and google)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।