ब्रेकफास्ट में झटपट बनाएं टेस्टी और हेल्दी बन डोसा, जानें रेसिपी

डोसा की वैरायटी एक नहीं बल्कि कई हैं, जिसे लोग अक्सर स्वाद के अनुसार बनाते हैं। साउथ इंडिया की ये पॉपुलर डिश सभी भारतवासियों की पसंदीदा डिश है। खास बात है कि इसे बनाने के लिए किसी खास इंग्रेडिएंट्स की आवश्यकता नहीं है, बस घर में रखे कुछ अनाज से आप झटपट इसे तैयार कर सकती हैं। वैसे लोगों के बीच पेपर की तरह क्रंची डोसा खूब पसंद किया जाता है, लेकिन आज हम अलग तरीके से डोसा बनाने की रेसिपी शेयर करेंगे। जी हां, आज हम आपको बताएंगे घर पर स्पंजी और सॉफ्ट बन डोसा कैसे बनाया जा सकता है।
बन डोसा रेसिपी Recipe Card
कम इंग्रेडिएंट्स से बनने वाली ये बन डोसा रेसिपी झटपट बनकर तैयार हो जाती है।
Ingredients
- चावल- 2 कप
- फ्रेश नारियल- 3/4 कप
- पोहा- 3/4 कप
- मेथी दाना- 1 चम्मच (सोक किया हुआ)
- पानी- 2
- 1/2 कप
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- जरूरत के अनुसार
Step
- Step 1:
सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धोकर एक बाउल में निकालकर रख लें। अब इसमें बिना धोए पोहा मिक्स कर दें।
- Step 2:
इसके बाद इसमें सोक किया हुआ मेथी दाना और फ्रेश नारियल मिक्स कर दें। अब इन सभी इंग्रेडिएंट्स को मिक्सर में डाल दें और इसी के साथ पानी भी मिक्स करें।
- Step 3:
इन सभी का एक फाइन पेस्ट तैयार कर लें और इसे एक बाउल में शिफ्ट कर दें। अब इस पेस्ट को 5 से 6 घंटे फर्मेंट होने के लिए छोड़ दें।
- Step 4:
6 घंटे के बाद इसमें स्वादानुसार नमक मिक्स करें और चम्मच की मदद से फेंटते हुए इसे मिक्स कर दें।
- Step 5:
गैस ऑन करें और उसपर पैन रख दें। जैसे ही पैन गर्म हो उसपर डोसा का बैटर डालें और ऊपर से तेल डाल दें। ध्यान रखें कि डोसा के साइड से आपको तेल डालना है।
- Step 6:
डोसा का शेप बन की तरह होना चाहिए और अन्य डोसों की तुलना में इसका शेप मोटा होगा।
- Step 7:
पैन को प्लेट से 2 मिनट ढंककर पकाएं और फिर दूसरी साइड पलट दें। इसी तरह आपको सभी डोसे तैयार करने होंगे।
- Step 8:
जब सभी डोसे बनकर तैयार हो जाएं तो अपनी पसंदीदा चटनी के साथ इसे सर्व करें।
आप में से बहुत से लोगों ने बन डोसा के बारे में नहीं सुना होगा, लेकिन इसे बनाने का तरीका अन्य डोसे से बिल्कुल अलग होता है। लंच में आपको कुछ हल्का खाने का मन करे तो बन डोसा पैक कर सकती हैं। वहीं ब्रेकफास्ट में भी इसे सर्व किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि घर पर बन डोसा बनाने के लिए किन-किन चीजों की आवश्यकता हो सकती है।
बनाने के तरीका
- सबसे पहले चावल को धोकर रख दें, अब इसमें पोहा मिक्स करें। ध्यान रखें कि पोहा को ऐसे ही डाल दें, इसे धोने की आवश्यकता नहीं है। इसी के साथ सोक किया हुआ मेथी दाना और कद्दूस किया हुआ फ्रेश नारियल भी मिक्स कर दें। अब इन सभी इंग्रेडिएंट्स को मिक्सर में डाल दें और इसी के साथ पानी मिक्स करें।
- इन सभी इंग्रेडिएंट्स को पीसने के बाद एक फाइन पेस्ट बना लेना है। पेस्ट को एक बाउल में निकालने के बाद 5 से 6 घंटे फर्मेंट होने के लिए छोड़ देना है। 6 घंटे बाद इसमें नमक मिक्स कर दें और चम्मच की मदद से इसे फेंटते हुए मिक्स करें।
- इसके बाद गैस ऑन करें और उसपर पैन रख दें, जैसे ही पैन गर्म हो जाए कलछुल की मदद से डोसा का बैटर डालें। इसे बाकी डोसे की तरह फैलाना नहीं है बल्कि बन की शेप में रख दें। इसके बाद ऊपर और साइड से थोड़ा-थोड़ा तेल डालें। शुरुआत में 1 या फिर 2 चम्मच तेल डालें और फिर अन्य डोसों में तेल की मात्रा कम रखें।
- डोसा रखने के बाद पैन को प्लेट से 2 मिनट के लिए ढक दें। 2 मिनट बाद इसे पलट दें और फिर दूसरी साइड सेक लें। एक-एक कर सभी बन डोसा को बनाकर तैयार कर लें। अब इसे नारियल चटनी, मूंगफली चटनी या फिर अन्य किसी चटनी के साथ सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।