Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:33 AM IST

15 मिनट में तैयार करें दही आलू चाट, नोट करें रेसिपी 

अगर आप आलू की सब्जी खाकर बोर हो गई हैं, तो इस बार दही से बना यह चाट जरूर ट्राई करें। बता दें इसे बनाना भी बहुत आसान है बस आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-05-01, 11:35 IST
how to make aloo dahi chaat in hindi

आलू एक ऐसी सब्जी है, जो भारतीय किचन में आपको हमेशा मिलेगा क्योंकि आलू का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। फिर चाहे व्रत हो या फिर सुबह झटपट कुछ बनाना हो, अक्सर हमारे दिमाग में आलू का ही ख्याल आता है।इसके अलावा, महाराष्ट्र के वड़ा पाव से लेकर बंगाल के आलू पोस्तो, दिल्ली के चाट या फिर साउथ इंडिया के डोसा आदि जैसे व्यंजन को बनाने के लिए आलू को किसी ना किसी रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

साथ ही, बड़ों से लेकर छोटे बच्चों को भी आलू की सब्जी काफी पसंद होती है। ऐसे में आपका भी कुछ चटपटा खाने का मन कर रहा है, तो फिर आपको आलू की दही चाट जरूर ट्राई करना चाहिए। इसे आप कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं।

दही आलू चाट Recipe Card

इन आसान स्टेप्स से घर पर तैयार करें दही की आलू चाट।

Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 5 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • आलू- 4 (उबले हुए)
  • पापड़- 2
  • दही- 100 ग्राम
  • इमली- 5 चम्मच
  • हरी चटनी- 2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • भुना हुआ जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • काली मिर्च- चुटकी भर
  • नमक- स्वादानुसार
  • प्याज- 1 (कटी हुई)
  • हरा धनिया- 1 चम्मच (कटा हुआ)
  • सेव- 1 पैकेट
  • विधि

Step

  1. Step 1:

    आलू को छीलकर, काटकर उबालने के लिए रख दें और इमली को पानी में भिगो दें।

  2. Step 2:

    एक कटोरी में आलू, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, नमक, काली मिर्च पाउडर, भुना जीरा डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

  3. Step 3:

    अब ऊपर से कटा हुआ प्याज, इमली का पानी, सेव डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

  4. Step 4:

    बस हरी चटनी और दही डालकर गरमा-गरम सर्व करें।

विधि

  • सबसे पहले 4 आलू को छीलकर, काटकर उबालने के लिए रख दें। आप आलू को स्टीम भी कर सकती हैं, लेकिन बेहतर होगा कि आप आलू को कुकर में उबालें।

इसे जरूर पढ़ें- घर पर आसानी से बनाएं आलू पोस्तो, जानिए आसान विधि

  • आलू को उबालने के बाद एक कटोरी में डालें और ऊपर से 1 चम्मच लाल मिर्च, 1 चम्मच धनिया पाउडर, स्वादानुसार नमक, चुटकी भर काली मिर्च पाउडर, 1 चम्मच भुना जीरा, डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • इस दौरान हम 100 ग्राम इमली को पानी में भिगोकर रख दें और प्याज को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर रख लें।

इसे जरूर पढ़ें- स्नैक्स में तैयार करें चटपटा आलू काबली चाट, नोट करें रेसिपी

  • अब आलू को सर्व बाउल में निकालें और 3 चम्मच इमली का पानी, 100 ग्राम दही, 2 चम्मच पुदीना की हरी चटनी डालकर मिलाएं।
  • फिर ऊपर से 1 पैकेट सेव, 1 चम्मच कटा हुआ हरा धनिया डालकर तुरंत सर्व करें।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।