Kitchen Hacks: इस 1 ट्रिक से मिनटों में मलाई सा गाढ़ा हो जाएगा पानी जैसा पतला दही

गर्मियों में हम सभी को ऐसी चीजें डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है जिससे हमारे शरीर को ठंडक मिले। इस मौसम में दही एक ऐसी चीज है जो रोजाना खाई जाती है। लस्सी, रायता, छाछ तो बनता ही है, तो वहीं कुछ लोग खाने के साथ सादा दही भी खाना पसंद करते हैं। ये ज्यादातर डिशेज में भी इस्तेमाल होती है। ऐसे में लोग सोचते हैं कि रोजाना बाजार से दही क्यों खरीदना, इसे तो हम घर पर भी जमा सकते हैं।
हालांकि, कई बार लोगों की शिकायत होती है कि हम जब भी दही जमाते हैं तो वो गाढ़ी नहीं बल्कि पानी जैसी पतली हो जाती है। ऐसे में लोग इसे फेंक देते हैं। अगर आपके साथ भी यही दिक्कत होती है तो हम आपको पतली दही को गाढ़ा करने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

पतले दही को गाढ़ा करने की आसान ट्रिक
पतली दही को गाढ़ा करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। बस आपको एक साफ कॉटन का कपड़ा या मलमल का कपड़ा चाहिए होगा। इसके लिए-
यह भी पढ़ें- सब्जी की छुट्टी कर देगी यह चटपटी सूखी दही मिर्च, सालों तक नहीं होगी खराब; नोट कर लें आसान रेसिपी
- एक बाउल लें और उसके ऊपर कपड़े को फैला दें
- अब पतली दही को उसी कपड़े में डाल दें
- कपड़े को हल्के से बांध दें
- अब इसे कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए लटका दें या किसी बर्तन पर रख दें
- इससे दही का एक्स्ट्रा पानी निकल जाएगा
यह भी पढ़ें- Roti vs Chapati vs Phulka: स्वाद एक पर बनाने का तरीका अलग, क्या जानती हैं आप?
अगर आप ये ट्रिक अपनाती हैं तो कुछ ही मिनटों में दही गाढ़ी हो जाएगी। आपको इसका मलाईदार टेक्सचर देखकर ऐसा लगेगा कि आपने बाजार से ही दही खरीदी है। इसे आप रायता, डिप या दही भल्ले के लिए यूज कर सकती हैं।

पतली दही से बनने वाली डिशेज
अगर आप पतली दही को गाढ़ा नहीं करना चाहती हैं तो इसे आप कई तरह की चीजें भी बना सकती हैं। अगर आप पतली दही से कढ़ी बनाएंगी तो बहुत ही स्वादिष्ट बनेगा। इससे छाछ भी आसानी से बनाया जा सकता है। आप सब्जी की ग्रेवी बनाने में भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। दही वाले चावल और दही टोस्ट भी आप बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Leftover Roti Snacks: बची हुई रोटी से बनाएं टेस्टी और क्रंची स्नैक्स, जानें आसान रेसिपी
ध्यान रखने योग्य बातें
- दही अगर खट्टी हो चुकी है तो इसे इस्तेमाल न करें
- पतली दही को गाढ़ा करने के लिए हमेशा साफ कपड़े का ही इस्तेमाल करें
- दही को बहुत ज्यादा देर तक न लटकाएं
- निकला हुआ पानी (मट्ठा) फेंकें नहीं, इसे आटा गूंथने या सब्जी में इस्तेमाल कर सकती हैं
यह भी पढ़ें- क्या रखे-रखे खट्टी हो गई है दही? फेंकने के बजाय करें ये 3 काम, बेकार नहीं जाएगी मेहनत
तो अगर आपके साथ भी ऐसा होता है कि दही जमाने पर पतली हो जाती थी, तो अब ऊपर बताई गई ट्रिक को फॉलो करके आप दही का टेक्सचर अच्छा कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।