सब्जी की छुट्टी कर देगी यह चटपटी सूखी दही मिर्च, सालों तक नहीं होगी खराब; नोट कर लें आसान रेसिपी

Traditional Dahi Mirchi Recipe: अगर आप रोज की वही दाल-सब्जी खाकर बोर हो गए हैं या कभी घर में सब्जी बनाने का मन न हो, तो सूखी दही मिर्च एक बेहतरीन विकल्प है। इसे दही वाली मिर्च या मथानिया मिर्च के नाम से भी जाना जाता है। यह भारतीय खाने के स्वाद को दोगुना कर देती है और परांठे, दाल-चावल या खिचड़ी के साथ तो इसका कोई जवाब नहीं है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे एक बार बनाकर आप महीनों क्या, सालों तक स्टोर कर सकती हैं। यह चटपटी और कुरकुरी मिर्च न केवल भूख बढ़ाती है बल्कि सफर में ले जाने के लिए भी बेस्ट साइड डिश है।
सूखी दही मिर्च रेसिपी Recipe Card
सूखी दही मिर्च रेसिपी
Ingredients
- कम तीखी मोटी वाली हरी मिर्च- 250 ग्राम
- ताजा दही- 1 कप
- नमक-स्वादानुसार
- हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- हींग- एक चुटकी
Step
- Step 1:
सबसे पहले हरी मिर्चों को पानी से अच्छी तरह धुलें।
- Step 2:
अब इन्हें सूती कपड़े से पोंछकर अच्छे से सुखा लें।
- Step 3:
अब मिर्च के बीच में एक लंबा चीरा लगाएं।
- Step 4:
अगर आप ज्यादा तीखा पसंद नहीं करती, तो इसके बीज निकाल सकते हैं।
- Step 5:
इसके बाद एक बड़े बर्तन में फेंटा हुआ दही लें।
- Step 6:
अब इसमें नमक, हल्दी और हींग डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- Step 7:
अब मिर्चों को दही के इस मिश्रण में डाल दें।
- Step 8:
अगर आप दही में मिक्स नहीं करना चाहती हैं, पेस्ट को चम्मच की मदद से इसके अंदर फिल करें।
- Step 9:
हर मिर्च पर दही की कोटिंग अच्छे से हो जाए।
- Step 10:
अब इसे ढककर रात भर या कम से कम 12-15 घंटे के लिए छोड़ दें।
- Step 11:
अगले दिन मिर्चों को दही से निकालकर एक बड़ी थाली पर फैला दें और तेज धूप में सुखाएं।
- Step 12:
बचे हुए दही को फेंकें नहीं, शाम को मिर्चों को फिर से उसी दही में डाल दें।
- Step 13:
इसके बाद मिर्च जब अच्छे और पूरी तरह सूखकर सख्त और कुरकुरी हो जाए, तो समझ लीजिए कि आपकी दही मिर्च तैयार है।
- Step 14:
इन्हें एक एयरटाइट कांच के जार में भरकर रख लें।
कम तीखी मोटी वाली हरी मिर्च- 250 ग्राम, ताजा दही- 1 कप, नमक-स्वादानुसार, हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच, हींग- एक चुटकी
सूखी दही वाली हरी मिर्च बनाने का तरीका

- सबसे पहले हरी मिर्चों को पानी से अच्छी तरह धुलें।
- अब इन्हें सूती कपड़े से पोंछकर अच्छे से सुखा लें।
- अब मिर्च के बीच में एक लंबा चीरा लगाएं।
- अगर आप ज्यादा तीखा पसंद नहीं करती, तो इसके बीज निकाल सकते हैं।
- इसके बाद एक बड़े बर्तन में फेंटा हुआ दही लें। अब इसमें नमक, हल्दी और हींग डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- अब मिर्चों को दही के इस मिश्रण में डाल दें।
- अगर आप दही में मिक्स नहीं करना चाहती हैं, पेस्ट को चम्मच की मदद से इसके अंदर फिल करें।

- हर मिर्च पर दही की कोटिंग अच्छे से हो जाए।
- अब इसे ढककर रात भर या कम से कम 12-15 घंटे के लिए छोड़ दें।
- अगले दिन मिर्चों को दही से निकालकर एक बड़ी थाली पर फैला दें और तेज धूप में सुखाएं।
- बचे हुए दही को फेंकें नहीं, शाम को मिर्चों को फिर से उसी दही में डाल दें।
- इसके बाद मिर्च जब अच्छे और पूरी तरह सूखकर सख्त और कुरकुरी हो जाए, तो समझ लीजिए कि आपकी दही मिर्च तैयार है।
- इन्हें एक एयरटाइट कांच के जार में भरकर रख लें।
दही मिर्च को कैसे परोसें?

- दही मिर्च को जब भी सर्व करना हो, तो इसे कड़ाही में थोड़ा सा तेल गरम करें और इन मिर्चों को धीमी आंच पर हल्का सा तल लें।
- तलने के बाद ये गहरे भूरे रंग की और बेहद कुरकुरी हो जाती हैं।
इसे भी पढ़ें- Green Chili Pickle: 15 मिनट में बनकर तैयार होगा हरी मिर्च का तीखा और चटपटा अचार, ना धूप में सुखाने का झंझट ना दिनभर का इंतजार
अगर आप दाल-चावल के स्वाद को बढ़ाना चाहती हैं, तो दही वाली सूखी मिर्च बेस्ट है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इसे शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।