Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:07 AM IST

नाश्‍ते में बनाएं अनानास के टेस्टी पकौड़े, जानें इसकी रेसिपी

बरसात का मौसम चल रहा है और ऐसे में अपने चाय का मजा दौगुना करने के लिए इस नए तरीके के पकौड़े को एक बार जरूर ट्राई करें। 
Updated:- 2019-07-08, 11:41 IST
how to cook ananas ka pakora recipe main

पकौड़े कई तरह के बनते है और एक पकौड़े ही है जो तकरीबन हर किसी को पसंद होते है। पकौड़ों के बिना चाय का मजा अधूरा है। नाश्‍ते का सबसे प्‍यारा साथी पकौड़ा ही है। वैसे बेसन लगभग सभी लोग के पकौड़े के शौकीन होते हैं। लेकिन आज हम आपको एक अगर तरह का पकौड़ा बनाना सिखाएंगे। जी हां, आज हम आपको अनानास के पकौड़े बनाना सिखाएंगे। इसे बनाना बहुत आसान है और ये खाने में भी बहुत टेस्‍टी लगती है। तो आइए जानें, इसे बनाने का तरीका।

how to make ananas ka pakora recipe inside

इसे जरूर पढ़ें: घर पर बच्‍चों के लिए बनाएं आलू की खस्‍ता पापड़ी, जानें इसकी रेसिपी

अनानास के पकौड़े बनाने के लिए सामग्री:

  • अनानास के स्लाईस- 6
  • मैदा- 2 टेबल स्पून
  • दूध- 1 कप
  • चीनी- 2 टेबल स्पून
  • बेकिंग पाउडर- 1 टेबल स्पून
  • इलायची पाउडर- 1/2 टेबल स्पून
  • बूरा चीनी- 1 टेबल स्पून
  • सिनेमोन पाउडर - 1 टेबल स्पून
  • शैलो फ्राई करने के लिए तेल या बटर

 

अनानास के पकौड़े बनाने का तरीका:

  • अनानास के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में मैदा, बेकिंग पाउडर, इलायची पाउडर और चीनी डालें और अच्‍छी तरह से मिलाएं।
  • इसमें थोड़ी-थोड़ी मात्रा में दूध डालते हुए एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा गाढ़ा हो न ही ज्‍यादा पतला हो।

recipes ananas ka pakora inside

  • अब अनानास के स्लाइस को तैयार बैटर में डुबोएं और बैटर को अच्‍छे से इसके ऊपर लपेटे।
  • गैस में एक कढा़ही चढ़ाएं और उसमें तेल डालें और गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें बैटर में डुबोएं हुए अनानास के स्लाइस को डालें और को हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें। तिल के तेल के फायदे जानने के लिए पढ़ें। 
  • जब पकौड़े गोल्‍डन ब्राउन हो जाए तो इन्‍हें टिशू पेपर पर निकाल लें, ताकि उनका एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाए।

ananas ka pakora inside

 

इसे जरूर पढ़ें: कच्‍चे केले के छिलके की बनाएं चटनी, जानें इसकी रेसिपी

Photo courtesy- (Golden Circle, Picssr, Pinterest, Schnits Frozen Foods, Read And Know Desi Health)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।