Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:19 AM IST

घर में ऐसे बनाएं झटपट क्रिस्पी मूंग दाल पकोड़े

मूंग दाल के पकौड़े खाने के लिए अब आपको बाजार जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्‍योंकि आप घर पर आसानी से क्रिस्पी मूंग दाल के पकोड़े बना सकती हैं।
Updated:- 2020-03-16, 14:21 IST
moong dal pakora recipe

आप घर पर आसानी से क्रिस्पी मूंग दाल के पकोड़े बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा समय या फिर बहुत मेहनत ही जरूरत नहीं होती है और ये काफी टेस्टी भी होते हैं। मूंग की दाल को पीस कर इसमें मिर्च मसालों के मिश्रण को फ्राय करके बनने वाले पकोड़े बहुत टेस्टी होते हैं। 

तो चलिए आपको घर में आसानी के साथ बनाना सिखाते हैं मूंग दाल के पकोड़े। 

moong dal pakora recipe

मूंग दाल के पकोड़े बनाने की सामग्री 

  • भीगो कर ली हुई मूंगदाल 
  • हरा धनिया 
  • अदरक 
  • धनिया पाउडर 
  • आलू
  • हींग 
  • स्वादानुसार नमक 
  • चिल्ली फ्लेक्स 
  • हरी मिर्च -3-4 (बारीक कटी हुई)

moong dal pakora recipe

मूंग दाल के पकोड़े बनाने की विधि 

  • सबसे पहले आप मूंगदाल को थोड़े गर्म पानी में डाल कर भिगो कर रख दें। यह 2 घंटे मे अच्छे से फूल कर कर तैयार हो जाती है। फिर आप इसे पीस सकती हैं। इसके बाद दाल को हल्के हाथों से मसल कर छिलके हटा लें। 
  • अब आप दाल को मिक्सर जार में डाल कर दरदरा पीस लें और पीसी हुई दाल को एक बर्तन में निकाल लें। अब आप आलू को काट लीजिए। 
  • अब मिश्रण तैयार करने के लिए आप कटे हुए आलू में चीली फ्लेक्स, धनिया पाउडर, नमक, बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक, हींग और बारीक कटा हरा धनिया डालकर सभी चीजों को अच्छे मिक्स कर लीजिए। 

इसे जरूर पढ़ें: बिहारी स्टाइल से लिट्टी चोखा बनाने की ये रेसिपी जानिए

अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे अच्छे से करें। तेल गर्म होने पर उसमें मिश्रण डालना शुरू कीजिए। अब आप पकोड़ों को पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए। गोल्डन ब्राउन होने के बाद पकोड़ों को कड़ाही से निकाल लीजिए। अब आपके मूंग दाल के पकौड़े तैयार हैं, जिसे आप हरे धनिये की चटनी के साथ अपनी फैमली को सर्व कर सकती हैं। 

moong dal pakora recipe

टिप्स 

  • याद रखें दाल को बिना पानी डाले ही पीसना है और दरदरा पीस कर तैयार करना है। 

इसे जरूर पढ़ें: शेफ पंकज भदौरिया की चाट वाली 'गुड़ इमली चटनी' की ये रेसिपी आपके मुंह का स्वाद बदल देगी

  • मूंग दाल पकोड़े को आप बिना आलू के भी बना सकती हैं। 
  • कद्दूक्स किए हुए अदरक के बदले आप एक छोटी चम्मच अदरक के पेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।  
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।