बिना गैस जलाए घर पर बनाएं Condensed Milk, भूल जाएंगी बाहर वाला स्वाद

हमारे यहां भारत में कई तरह की खाने-पीने की चीजें बनाई जाती हैं। ये खाने में इतनी स्वादिष्ट होती हैं कि लोग होटल का खाना भूल जाते हैं, लेकिन आपने नोटिस किया होगा कि जो चीजें हमें बाहर खाने को मिलती हैं, हम उन्हें घर पर ही बनाने लगे हैं। मोमो, चाऊमीन, पिज्जा जैसी कई चीजें अब ज्यादातर घरों में ही बनाई जाती हैं। हालांकि, हम चाहे जो चीजें खा लें, लेकिन बाद में कुछ स्वीट डिश चाहिए ही होता है। इससे खाने का मजा दोगुना हो जाता है।
आमतौर पर हमारे यहां घरों में हलवा, खीर, सेवई, कलाकंद जैसी मिठाइयां बनाई जाती हैं। कई लोग इनमें कंडेस्ड मिल्क का इस्तेमाल करते हैं। ये बाजार में काफी महंगे भी मिलते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इन्हें घर पर भी बनाया जा सकता है? जी हां, हम आपको 2 तरीकों से घर पर Condensed Milk बनाने की आसान रेसिपी बता रहे हैं। खास बात तो ये है कि आपको गैस भी जलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं-
-1774328703683.jpg)
पहला तरीका
अगर आपको तुरंत कंडेंस्ड मिल्क चाहिए, तो ये तरीका सबसे बेस्ट रहेगा। इसके लिए आपको ये चीजें चाहिए-
यह भी पढ़ें- Kunafa Ice Cream Recipe: घर पर बनाएं क्रीमी कुनाफा आइसक्रीम; जानें रेसिपी
- एक कप मिल्क पाउडर
- आधा कप पिसी हुई चीनी
- 40 ग्राम पिघला हुआ बटर
- आधा कप गर्म पानी
कैसे बनाएं?
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सर जार लें।
- उसमें मिल्क पाउडर, पिसी हुई चीनी, मेल्टेड बटर और गर्म पानी डाल दें।
- अब इसे कम से कम 40 सेकंड तक अच्छे से ब्लेंड कर लें।
- आपका क्रीमी और स्मूद कंडेंस्ड मिल्क तैयार है।
- इसका स्वाद काफी हद तक बाजार वाले जैसा ही होता है।
यह भी पढ़ें- Special Recipe: सिर्फ दूध वाली सेवई ही क्यों, ट्राई करें Sewayi की ये 5 लाजवाब रेसिपीज
दूसरा तरीका
अगर आपके पास बटर नहीं है, तो भी आप कंडेंस्ड मिल्क बना सकती हैं। इसके लिए आपको ये चीजें चाहिए-
- एक कप मिल्क पाउडर
- आधा कप पिसी हुई चीनी
- आधा कप गुनगुना दूध
कैसे बनाएं?
- इसे बनाने के लिए एक बाउल या मिक्सर जार में मिल्क पाउडर और पिसी हुई चीनी डाल दें।
- अब इसमें धीरे-धीरे गुनगुना दूध मिलाएं।
- इसे अच्छे से मिक्स या ब्लेंड करें, ताकि इसमें कोई गुठली न रहे।
- जब ये थोड़ा गाढ़ा और क्रीमी हो जाए, तो जान लीजिए कि आपका कंडेंस्ड मिल्क तैयार है।
यह भी पढ़ें- कंडेंस्ड मिल्क से बनाएं 5 स्टार वाले डेजर्ट, काम आएंगी ये रेसिपीज
किन चीजों में कर सकती हैं इस्तेमाल?
घर पर बना कंडेंस्ड मिल्क आप कई तरह से यूज कर सकती हैं। जैसे-
- केक और बेकिंग में
- खीर या सेवई में
- कॉफी या मिल्कशेक में
- ब्रेड पर स्प्रेड की तरह
- कलाकंद बनाने में
यह भी पढ़ें- माइक्रोवेव में खीर बनाने का यह आसान तरीका नहीं जानते होंगे आप
इन बातों का रखें ध्यान
- मिक्स करते समय पानी या दूध ज्यादा न डालें, वरना ये पतला हो जाएगा
- अगर आपको कंडेस्ड मिल्क ज्यादा गाढ़ा चाहिए, तो थोड़ा और मिल्क पाउडर मिला सकती हैं
- इसे फ्रिज में रखकर दो से तीन दिनों तक इस्तेमाल कर सकती हैं
तो अगर आप भी घर का बना कंडेस्ड मिल्क यूज करना चाहती हैं तो इन दो तरीकों से घर पर बना सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।