माइक्रोवेव में खीर बनाने का यह आसान तरीका नहीं जानते होंगे आप

माइक्रोवेव आजकल हर घर में बहुत आसानी से मिल जाएगा। यह हमारे काम को आसान बनाने के साथ-साथ नई-नई रेसिपीज बनाने के लिए भी काम आता है, जिस कारण घर पर माइक्रोवेव रखने से हमें काफी मदद मिलती है। मगर क्या आप जानती हैं कि खाना बनाने और गर्म करने के अलावा माइक्रोवेव का इस्तेमाल और भी कई चीजों में किया जा सकता है।
जी हां, आज के आर्टिकल में हम आपको माइक्रोवेव में खीर बनाने के हैक्स के बारे में बताएंगे। उन्हें फॉलो करने के बाद यकीनन बहुत ही अच्छी खीर तैयार कर सकते हैं।
माइक्रोवेव में खीर की विधि Recipe Card
इन टिप्स की मदद से तैयार करें माइक्रोवेव में खीर।
Ingredients
- दूध- 1 लीटर
- बासमती चावल- 1 कप
- चीनी- आधा कप
- इलायची पाउडर- आधा चम्मच
- काजू- 10
- बादाम- 10
- किशमिश- 10
- केसर के धागे- 4
Step
- Step 1:
सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को इकठ्ठा करके रख लें। फिर माइक्रोवेव वाले बाउल में दूध डालें।
- Step 2:
। इसे 5 मिनट के लिए माइक्रोवेव में गरम करें। बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि दूध उबल न जाए।
- Step 3:
इसके बाद गर्म दूध में भिगोए हुए चावल डालें। इसे 10-12 मिनट के लिए माइक्रोवेव करें।
- Step 4:
हर 3-4 मिनट में निकालकर दूध को चलाएं, ताकि चावल चिपके नहीं।
- Step 5:
जब चावल अच्छी तरह पक जाएं और खीर गाढ़ी हो जाए।
- Step 6:
तो इसमें चीनी, काजू, बादाम, किशमिश और केसर डालें। इसे फिर से 3-4 मिनट के लिए माइक्रोवेव करें।
- Step 7:
खीर को 1-2 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रखें, ताकि सारे फ्लेवर अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं।
- Step 8:
खीर को गर्म या ठंडा सर्व करें। इसे काजू, बादाम और केसर से सजाया जा सकता है।
- Step 9:
बस आपकी खीर तैयार है, जिसे ठंडा करके सर्व किया जा सकता है।
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को इकठ्ठा करके रख लें। फिर माइक्रोवेव वाले बाउल में दूध डालें। इसे 5 मिनट के लिए माइक्रोवेव में गरम करें। बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि दूध उबल न जाए।
- इसके बाद गर्म दूध में भिगोए हुए चावल डालें। इसे 10-12 मिनट के लिए माइक्रोवेव करें। हर 3-4 मिनट में निकालकर दूध को चलाएं, ताकि चावल चिपके नहीं।
इसे जरूर पढ़ें- गोल-गोल नहीं बनती है बूंदी, तो ये हो सकते हैं कारण
- जब चावल अच्छी तरह पक जाएं और खीर गाढ़ी हो जाए। तो इसमें चीनी, काजू, बादाम, किशमिश और केसर डालें। इसे फिर से 3-4 मिनट के लिए माइक्रोवेव करें।
- खीर में इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं। खीर को 1-2 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रखें, ताकि सारे फ्लेवर अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं।
इसे जरूर पढ़ें- स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर चुकंदर की खीर बनाएं, नोट करें रेसिपी
- खीर को गर्म या ठंडा सर्व करें। इसे काजू, बादाम और केसर से सजाया जा सकता है। बस आपकी खीर तैयार है, जिसे ठंडा करके सर्व किया जा सकता है।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।