गुजिया के अलावा इन मिठाइयों को करें होली के जश्न में शामिल, मजा होगा दोगुना

होली पर सिर्फ गुजिया ही न बनाएं, इसके अलावा भी ऐसी कई स्वीट डिशेज हैं, तो आप तैयार कर सकते हैं। आइए आपको इस आर्टिकल में तीन रेसिपीज बताएं, जो आपको जरूर बनानी चाहिए।
Updated:- 2024-03-05, 19:03 IST
Must try Sweet Recipes For Holi

रंगों का त्योहार आने वाला है। वंसत का यह सबसे पसंद किया जाने वाला त्योहार है, जिसमें कई मजेदार पकवान बनाए जाते हैं। गुजिया इस त्योहार का सबसे पसंदीदा स्नैक है जिसके बिना त्योहार अधूरा है। किसी भी भारतीय त्योहार में जब तक 4-5 चीजें न हो, उसका मजा ही नहीं आता है।

अब ऐसे में कई लोग गुजिया के साथ-साथ अन्य चीजें भी बनाते हैं। आज हम भी आपको इस आर्टिकल में उन मीठी चीजों के बारे में बताने वाले हैं जो आप गुजिया के अलावा भी अपने त्योहार के जश्न में शामिल कर सकते हैं।

लौंग लता

laung lata recipe

लौंग लता यूपी और बिहार की फेमस मिठाई है। इसे गुजिया से ही बनाया जाता है। इस मिठाई को गुजिया की तरह ही बनाया जाता है, लेकिन इसे अलग आकार में बनाया जाता है। इसे कैसे बनाना है आइए जानें-

लौंग लता बनाने के लिए सामग्री-

  • मैदा- 500 ग्राम
  • घी- 2 बड़े चम्मच
  • मावा-200 ग्राम
  • चीनी-2 कप
  • पानी 200 एमएल
  • ड्राई फ्रूट्स

इसे भी पढ़ें: भारत के इन शहरों में होली पर बनती हैं ऐसी स्पेशल चीज़ें, आप भी खाकर बोलेंगे वाह!

लौंग लता बनाने का तरीका-

  • लौंग लता बनाने के लिए एक बर्तन में मैदा और घी डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • मैदे में धीरे-धीरे पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंथकर तैयार कर लें। मैदे को ढककर कुछ देर के लिए अलग रख दें। 
  • अब एक पैन में घी डालें और ड्राई फ्रूट्स डालकर उन्हें भून लें। 
  • एक कटोरे में ड्राई फ्रूट्स और कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर मिक्स करके भरावन तैयार करें।
  • चाशनी बनाने के लिए एक पैन में पानी और चीनी डालकर गर्म होने दें। चाशनी को एक तार का बना लें।
  • अब मैदे को एक बार और मसल लें। इसके छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें फिर पूड़ी के आकार जितना बेल लें।
  • इसके बाद इसमें भरावन रखें और फिर दोनों किनारे से मोड़कर पानी लगाकर चिपकाए।
  • फिर इसके बाद अब ऊपर से मोड़कर चिपकाकर ऊपर से लौंग लगा लें।
  • अब एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म कर लें।
  • इसके बाद तेल में लौंग लता को डालकर मध्यम आंच पर इसे सुनहरे रंग में होने तक फ्राई कर लें।
  • इसे फ्राई करने के बाद तुरंत चाशनी में डालकर 10 मिनट तक रखें।
  • जब लौंग लता चाशनी को सोख ले, तो इसे प्लेट में रखकर सर्व करें।

चाशनी वाली गुजिया

चाशनी वाली गुजिया को खोया गुजिया को भी कहा जाता है। इसकी उत्पत्ति उत्तर भारत में और कानपुर और लखनऊ में इसे ज्यादा पसंद किया जाता है। 

चाशनी वाली गुजिया बनाने की सामग्री-

  • मैदा- 4 कप
  • घी- 6 बड़ी चम्मच
  • घी
  • मावा- 6 कप
  • इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • नारियल- 1 कप
  • 1 बड़ा चम्मच ड्राई फ्रूट्स
  • पिसी हुई चीनी-4 कप
  • पानी- 4 कप

चाशनी वाली गुजिया बनाने का तरीका-

  • मैदा को छानकर उसमें घी डालकर अच्छी तरह से मैश कर लें। इसमें धीरे-धीरे पानी डालकर आटा गूंथकर कपड़े से ढककर रख लें। 
  • कड़ाही में घी डालकर गर्म करें और उसमें ड्राई फ्रूट्स, मावा, काजू और इलायची का पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • मैदे को फिर एक बार गूंथने के बाद छोटी लोइयां बनाएं। इसे पूड़ी जितना बेलकर इसमें भरें।
  • इसे गुजिया के सांचे में डालकर दबाएं और गुजिया बना लें। गुजिया को गीले कपड़े से ढककर रख लें।
  • एक पैन में चीनी और पानी डालकर एक तार की चाशनी बनाकर तैयार कर लें। 
  • कड़ाही में तेल या घी डालकर गर्म करें और उसमें गुजिया डालकर सुनहरा कर लें। जब गुजिया तैयार हो जाए, तो उसे चाशनी में जालकर कुछ मिनट रखें। 
  • आपकी चाशनी वाली गुजिया तैयार है। इसे कंटेनर में स्टोर करके आप 7-10 दिन के लिए रख भी सकते हैं। 

चाशनी घेवर

chashni ghewar recipe

चाशनी घेवर एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है, जो राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में लोकप्रिय है। तीज और रक्षा बंधन जैसे त्योहारों के दौरान अक्सर इसका आनंद लिया जाता है। मगर आप इसे होली में भी बनाया जा सकता है।

चाशनी घेवर बनाने के लिए सामग्री-

घेवर बनाने के लिए:

  • 1 कप मैदा
  • 1/4 कप कॉर्नफ्लोर
  • 1/4 कप घी
  • 2 कप ठंडा पानी
  • तलने के लिए तेल

चाशनी बनाने के लिए:

  • 1 कप चीनी
  • 1/2 कप पानी
  • नींबू का रस
  • पिस्ता या बादाम, गार्निश करने के लिए

इसे भी पढ़ें: सिर्फ 15 मिनट में तैयार करें स्वादिष्ट मिठाइयां, मेहमान हो जाएंगे खुश 

चाशनी घेवर बनाने का तरीका-

  • एक बड़े कटोरे में, मैदा, कॉर्नफ्लोर और पिघला हुआ घी मिलाएं। इससे एक स्मूथ बैटर तैयार कर लें।
  • बैटर में धीरे-धीरे ठंडा पानी डालें, गांठ बनने से रोकने के लिए लगातार चलाते रहें। बैटर की स्थिरता पैनकेक बैटर के समान पतली होनी चाहिए।
  • बैटर को लगभग 30 मिनट से 1 घंटे तक ऐसे ही रहने दें।
  • अब एक उथले पैन या घेवर के सांचे में को मीडियम आंच पर रखें और उसमें घी या तेल डालकर गर्म करें।
  • गर्म तेल में सांचा रखें और बीच में एक चम्मच घोल डालें, इसे गोलाकार गति में फैलाते हुए डिस्क के आकार का घेवर बनाएं।
  • घेवर को तब तक तलने दें जब तक किनारे सुनहरे भूरे और कुरकुरे न हो जाएं और बीच में छेद हो जाए।
  • सांचे को उठाने और निकालने के लिए कांटे या सींक का उपयोग करें।
  • तले हुए घेवर को वायर रैक या पेपर टॉवल पर रखकर अतिरिक्त तेल/घी निकाल लें। 
  • चाशनी बनाने के लिए एक सॉस पैन में चीनी और पानी मिलाएं। इसे उबालें और तब तक हिलाएं जब तक चीनी पूरी तरह से घुल न जाए।
  • चीनी में थोड़ा-सा नींबू का रस मिला सकते हैं। इससे चीनी क्रिस्टालाइज नहीं होगी। एक तार की चाशनी तैयार कर लें।
  • अब घेवर को चाशनी में डालकर कुछ देर डुबोकर रखें। 
  • घेवर डिस्क को पिस्ता या बादाम से सजाएं। परोसने से पहले चाशनी घेवर को पूरी तरह ठंडा होने दें।

 

अब सिर्फ गुजिया ही नहीं, ये तीन रेसिपीज भी आप बना सकते हैं। इनमें से आपको क्या पसंद है, हमें कमेंट करके बताएं। अगर आपको यह लेख पसंद आया, तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।